{"_id":"604e56078ebc3e5926537eb0","slug":"srimadbhagvat-katha-in-full-swing-bazpur-news-hld4181996158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत में सभी देवी देवताओं का समावेश: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत में सभी देवी देवताओं का समावेश: महाराज
विज्ञापन
बाजपुर रामभवन धर्मशाला जानकी मंडप कथा में मौजूद लोग।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। श्री रामभवन धर्मशाला जानकी मंडप में चल रही सात दिनी श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन स्वामी लक्ष्मण दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें सभी देवी-देवताओं का समावेश है। भागवत कथा में भक्तों की कथा और भगवान की भी कथा है।
रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत को कल्पवृक्ष कहा गया है। इसका मतलब है कि सच्चे मन से किसी भी एक कामना से अगर आराधना की जाए तो वह अवश्य पूर्ण होती है। भागवत कथा सुनने मात्र से ही मानव के जीवन में खुशहाली आती है। महाराज ने बताया कि सोमवार को सुबह नौ बजे हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
कथा के समापन पर सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय सहित अन्य अतिथियों को सम्मानित किया गया। मौके पर राजकुमार, गीता, संजीव जिंदल, राधेे, नेहा कालरा, स्वीटी बंसल, रेखा, निर्मला, सीमा, पार्वती आदि थे।
विज्ञापन
उधर नगर के मोहल्ला रामभवन निवासी संतोष माहेश्वरी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने के दौरान उनके गले से दो तोले सोने की चेन चोरी हो गई। खोजबीन करने पर कोई पता नहीं चला।
वहीं, अनीता शर्मा मोहल्ला मजराप्रभु ने भी बताया कि उनके गले से भी चेन चोरी हो गई है। सूचना पर एसएसआई जसविंदर सिंह, महिला एसआई रुचिका चौहान ने मौके पर जाकर सीसीटीवी खंगाले। अन्य लोगों से पूछताछ की। (संवाद)