{"_id":"67a7abe6f26248468f0c15d6","slug":"srimad-bhagwat-is-a-story-which-is-possible-only-in-death-sadhvi-kalindi-bharti-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-123014-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीमद्भागवत कथा है जो सिर्फ मृत्यु लोग में ही संभव : साध्वी कालिंदी भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीमद्भागवत कथा है जो सिर्फ मृत्यु लोग में ही संभव : साध्वी कालिंदी भारती
Sun, 09 Feb 2025 12:39 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। दिव्य ज्योति जागृति की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा नवाह ज्ञान यज्ञ के पहले दिन कथा वाचक साध्वी कालिंदी भारती ने भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि यह हमारे जीवन को सुंदर बनाती है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा है जो सिर्फ मृत्यु लोग में ही संभव है।
रामनगर रोड स्थित श्रीराम लीला मैदान आयोजित कथा का शुभारंभ राम मेहरोत्रा व ममता मेहरोत्रा, अनिल मित्तल व मीरा मित्तल, रितेश डाबर व एकता डाबर ने भागवान श्री कृष्ण के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कथा वाचक व्यास आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी कालिंदी भारती ने कथा शुरू करते हुए कहा कि प्रभु की अनन्त लीलाओं में छिपे गूढ़ आध्यात्मिक रहस्यों को कथा प्रसंगों के माध्यम से उजागर किया जाएगा। स्वर्गामृत का पान करने से पुण्यों का तो क्षय होता है, पापों का नहीं। जबकि कथामृत का पान करने से संपूर्ण पापों का नाश होता है। भागवत कथा एक कल्पवृक्ष की भांति है। जो जिस भाव से कथा का श्रवण करता है, उसे उसके मुताबिक मनोवांछित फल मिलता है। कथा का आयोजन 14 फरवरी तक प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। कथा का विश्राम हवन यज्ञ के साथ किया जाएगा।