फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sri Guru Gobind Singh Maharaj Nagar Kirtan Festival of Lights turned on

श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर नगर कीर्तन निकला

Wed, 04 Jan 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 04 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Sri Guru Gobind Singh Maharaj Nagar Kirtan Festival of Lights turned on
प्रकाश पर्व - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश पर्व पर सिख समाज ने श्रद्धापूर्वक विशाल नगर कीर्तन निकाला। बोले सो निहाल सतश्री अकाल के उद्घोष से पूरा नगर गूंज उठा। कीर्तन में रिवरडेल, मदर इंडिया, श्री दशमेश, डीपीएस सहित कई स्कूलों के छात्र छात्राओं सहित जन सैलाब उमड़ा रहा। नगर संकीर्तन के दौरान गतका और भंगड़ा पार्टी ने करतब दिखाए। नगर कीर्तन में आनंदपुर साहिब का किला, हेमकुंड साहिब और गुरु गोविंद सिंह महाराज के जीवन पर आधारित सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बुधवार को सुबह करीब दस बजे गांव बेरिया दौलत स्थित गुरुद्वारा साहिब से पंच प्यारों, गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी की अगुवाई में नगर कीर्तन शुरू हुआ। इस दौरान बांसखेड़ा, शिवपुरी, भजुआ नंगला, चंदनपुरा मोड़, ब्रदीपुरा, एसडीएम कोर्ट, बेरिया तिराहा, शहीद भगत सिंह चौक सहित अनेक जगहों पर श्रद्धालुओं ने पुष्पों से जोरदार स्वागत कर प्रसाद वितरण किया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस जुटी रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed