फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SP Workers Protested

सपाइयों ने दिया सांकेतिक धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
SP Workers Protested
बाजपुर। शहर में 50 वेंटिलेटर युक्त बेड का अस्थायी अस्पताल, कोरोना मरीजों के निशुल्क इलाज की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने सपा दफ्तर में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार पर कोविड मरीजों को सुविधा नहीं देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

शनिवार को सपा यूथ ब्रिगेड प्रदेशाध्यक्ष अरविंद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा दफ्तर में सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि कोरोना मरीजों को प्रदेश सरकार की ओर से कोई सुविधा नहीं दी जा रही है जिससे आमजन परेशान हैं। सभी निजी अस्पतालों में कोविड के मरीजों का मुफ्त इलाज होना चाहिए। बाजपुर में 50 वेंटिलेटर युक्त बेड वाला अस्थायी अस्पताल तत्काल बनाया जाए। प्रदेश के मंत्री ऑक्सीजन, वेंटिलेेटर की बात नहीं करके श्मशान घाटों पर पूरा इंतजाम करने का बेहूदा बयान दे रहे है। जिम्मेदारी निभाने में विफल हो चुकी प्रदेश सरकार के मुखिया को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे देना चाहिए। वहां अमित कुमार, उज्ज्वल सिंह, गुरकीरत राणा आदि थे।
विज्ञापन

संभाल लो हालात, नहीं तो छोड़ दो गद्दी
सितारगंज। जिलाध्यक्ष एडवोकेट योगेंद्र यादव ने सरकार से राज्य में हालात सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार अगर हालात नहीं सुधार सकती तो गद्दी छोड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सत्यनारायण सचान के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अपने आवास व कार्यालयों से सरकार की नीतियों का विरोध किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनमानस की सुरक्षा एवं इलाज में राज्य सरकार पूरी तरह फेल है। इसी वजह से लोग महामारी में जान गवां रहे हैं। अस्पतालों में बेड, दवा, ऑक्सीजन का अभाव है। इलाज के लिए लोग भटक रहे हैं। कालाबाजारी से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। सरकार कालाबाजारी नहीं रोक पा रही है। उन्होंने सरकार से चिकित्सा व्यवस्था में सुधार कराने, आमजन की सुरक्षा की मांग की। वहां सैय्यद अली, शिवजी यादव, राशिद खां, अमर सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed