फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Soldiers killed in tractor trolley and bike collision

Udham Singh Nagar News: टैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में सैनिक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Soldiers killed in tractor trolley and bike collision
जवान नीरज सिंह भंडारी (फाइल फोटो) - फोटो : KHATIMA
खटीमा। एक दिन पहले छुट्टी पर घर आए 18 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। उसकी पिछले महीने दो दिसंबर को ही शादी हुई थी। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

भूड़ाकिशनी निवासी नीरज सिंह भंडारी (24) पुत्र गोविंद सिंह भंडारी 18 कुमाऊं रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। जवान नीरज बीती पांच जनवरी को ही अवकाश पर घर आया था। शुक्रवार देर शाम को वह अपनी बाइक से खटीमा से भूड़ाकिशनी घर लौट रहा था। इसी दौरान सितारगंज रोड लोहियापुल के समीप सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां डॉक्टर अकलीम अहमद ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। इस हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी से हुई थी शादी
खटीमा। 18 कुमाऊं रेजीमेंट राजस्थान में तैनात जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने दो दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। उसकी पत्नी का रो- रोकर बुरा हाल है। नीरज की दो बहनें बड़ी व एक छोटा भाई है। वह तीसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed