फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   snatcher beaten up at bus stand

Udham Singh Nagar News: बस अड्डे पर झपटमार की पिटाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
snatcher beaten up at bus stand
रुद्रपुर। रोडवेज बस अड्डे पर यात्री का मोबाइल फोन झपट कर भाग रहे झपटमार की यात्रियों और रोडवेज कर्मियों ने जमकर पिटाई कर डाली। शनिवार दोपहर काशीपुर जा रही टनकपुर डिपो की बस से यात्री उतर रहे थे। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए झपटमार ने एक यात्री का फोन छीन लिया और भागने लगा। यात्री के चिल्लाने पर लोगों ने झपटमार को पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर डाली। झपटमार से फोन बरामद कर यात्री को सौंप दिया। इस दौरान यात्री झपटमार को पुलिस को सौंपने की मांग करने लगे। लोगों ने झपटमार को पकड़ रखा था। इसी दौरान पकड़ ढीली होने पर झपटमार भाग निकला।
विज्ञापन

वरिष्ठ स्टेशन इंचार्ज ब्रह्मानंद ने बताया कि बस अड्डे पर निगम कर्मी भी अवांछित तत्वों पर नजर रखते हैं। शनिवार को भी यात्रियों की मदद से रोडवेज कर्मियों ने झपटमार को पकड़ा था। बस अड्डे पर निगरानी और बढ़ाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed