फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smuggler bringing ganja from Odisha arrested

Udham Singh Nagar News: ओडिशा से गांजा ला रहा तस्कर गिरफ्तार

Wed, 01 Oct 2025 12:51 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 01 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Smuggler bringing ganja from Odisha arrested
काशीपुर। कई राज्यों की पुलिस को चकमा देकर ओडिशा से उत्तराखंड की सीमा पर पहुंचे गांजा तस्कर को आईटीआई थाना पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी में कैंटर वाहन से 163 पैकेट में करीब 162.05 किग्रा गांजा बरामद किया।
विज्ञापन


एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने मंगलवार को घटनाक्रम का खुलासा करते हुए बताया कि आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लोहिया पुल पर वाहन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान कैंटर वाहन को रोका जिसमें चावलों के कट्टे भरे थे।
विज्ञापन

तलाशी में चावल के 231 कट्टों के बीच में नौ बोरियों में 163 गांजे के पैकेट छिपाकर रखे थे। पूछताछ में आरोपी विक्की निवासी ग्राम भतगांव थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद ने बताया कि वह यह गांजा ओडिशा से लेकर आया था जिसे काशीपुर क्षेत्र में सप्लाई करना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed