फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Smuggler arrested with 118 grams of heroin in Khatima

Udham Singh Nagar News: खटीमा में 118 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 13 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 118 grams of heroin in Khatima
खटीमा। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने 118 ग्राम हेरोइन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एएसपी स्वप्न किशोर सिंह व सीओ आरबी चमोला के निर्देशन में व प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरूप के नेतृत्व में बीती शुक्रवार देर शाम को खटीमा के पहेनिया चौराहे के पास बाइक सवार एक युवक को जांच के लिए रोका। तलाशी में उसके कब्जे से 118 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सोनू राणा निवासी गुरुखेड़ा बताया। उसने बताया कि वह हेरोइन नानकमत्ता से लेकर आया था, जिसको बनबसा और टनकपुर क्षेत्र में छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचने ले जा रहा था।
विज्ञापन

एसटीएफ टीम को पूछताछ में अन्य ड्रग्स तस्करों के बारे में भी जानकारी मिली है, जिन पर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। पकड़े गए आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने कहा कि ड्रग्स-फ्री देवभूमि अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed