{"_id":"56fc20d64f1c1b3404f00134","slug":"smuggler-arested","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन तस्करी का कुख्यात गैंगस्टर धरा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन तस्करी का कुख्यात गैंगस्टर धरा
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन विभाग की टीम ने लकड़ी तस्करी में लिप्त कुख्यात गैंगस्टर को धर दबोचा। उसके पास से लकड़ी के छह लट्ठें बरामद किए है। टीम ने तस्करी में प्रयुक्त बाइक सीज कर दी। जबकि, एक तस्कर मौके से फरार हो गया। रेंजर ने बरामद लकड़ी की कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई है।
विज्ञापन
बुधवार तड़के तीन बजे मुखबिर ने रेंजर महेंद्र सिंह रैकुनी को वन विभाग के कुख्यात गैंगस्टर के अपराधी की ओर से तस्करी की सूचना दी। इस पर रेंजर के निर्देश पर टीम ने उकरौली नदी के किनारे घेराबंदी की। यहां कुख्यात गैंगस्टर का आरोपी वेद प्रकाश उर्फ वेदू पुत्र स्वर्ण सिंह उर्फ फंटी निवासी जगतारपुर शक्तिफार्म पिकअप में लकड़ी लादकर ले जाने का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन
जिसे टीम ने धर दबोचा। जबकि, एक अन्य साथी पिकअप वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। रेंजर ने बताया कि वेद प्रकाश बिना नंबर की बाइक से रात को तस्करी में लगा रहता है। वेदप्रकाश को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम के तहत कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी बाराकोली रेंज महेंद्र सिंह रेकुनी ने बताया कि डीएफओ डा. पराग मधुकर धकाते की सूचना के बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर के सहयोग से कुख्यात गैंगस्टर के खिलाफ वन अधिनियम की धारा-26 के तहत किशनपुर और रंसाली रेंज कार्यालयों में दर्ज करीब दस केसों को देख उसे पर गैंगस्टर लगाई गई थी। टीम में रेंजर महेंद्र सिंह रेकुनी, नवल कपिल, दीप मेहरा, हेमंत तिवारी, लाल सिंह, ललित मंदाल, जितंद्र बोरा समेत बाराकोली व रंसाली वन क्षेत्र की टीम शामिल थी।