{"_id":"591de3414f1c1bd520f243c7","slug":"six-illegal-private-security-agencies-were-killed-in-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में छह अवैध निजी सुरक्षा एजेंसियां हुईं सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में छह अवैध निजी सुरक्षा एजेंसियां हुईं सीज
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Thu, 18 May 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
सराफा प्रतिष्ठान में सुरक्षा इंतजाम देखती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में बिना लाइसेंस के चल रही निजी सुरक्षा एजेंसियों को बंद करने का शासनादेश जारी होने के बाद पुलिस ने रुद्रपुर में संचालित छह एजेंसियों को सीज कर दिया है। पुलिस ने जिले में बिना लाइसेंस के चल रही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी चिन्हित किया है। जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।\
निजी स्तर पर सुरक्षा एजेंसी चलाने के लिए गृह विभाग-2 से लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होता है। बावजूद इसके प्रदेश में कई एजेंसियां बिना लाइसेंस के संचालित हैं। ऐसी सुरक्षा एजेंसियों को सुरक्षा की दृष्टि से घातक मानते हुए गृह अनुभाग-2 के अपर सचिव पूरन सिंह रावत ने शासनादेश जारी कर अवैध सुरक्षा एजेंसियों को बंद कराने के निर्देश दिए थे।
इस कार्रवाई के लिए प्रत्येक जिले के पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। एसएसपी डा. सदानंद दाते के आदेश पर पुलिस और एलआईयू की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर सिडकुल की कंपनियों में सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराने वाली छह एजेंसियों को चिन्हित कर सीज कर दिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार किसी भी एजेंसी के पास लाइसेंस नहीं था, जिसके आधार पर इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। बताया कि जिले में बिना लाइसेंस के संचालित करीब 40 और एजेंसियों को चिन्हित किया गया है, जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इन एजेंसियों को किया गया सीज
आरबीएस सिक्योरिटी सर्विस, फायरवॉल सिक्योरिटी, बराही सिक्योरिटी, एनआईएसएच ग्रुप, हायर सिक्योरिटी, 5 फोर्स सिक्योरिटी सर्विस
- शासन द्वारा अवैध रूप से संचालित हो रही निजी सुरक्षा एजेंसियाें को तत्काल बंद करने का शासनादेश जारी हुआ है। इसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अभियान को पूरे जनपद में चलाते हुए बिना लाइसेंस संचालित हो रही अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी चिन्हित किया जा रहा है। चिन्हीकरण के बाद उनके खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- एसएसपी डा. सदानंद दाते