{"_id":"61ba58d1684176e84bddd7d15476d070","slug":"six-hundred-women-prd-personnel-recruitment-rathi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सौ महिला पीआरडी जवानों की भर्ती होगी : राठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह सौ महिला पीआरडी जवानों की भर्ती होगी : राठी
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
Updated Fri, 16 Oct 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद् के उपाध्यक्ष सुनील राठी ने कहा कि युवाओं को रोजगार देन के लिए प्रदेश मे 600 महिला पीआरडी कर्मियों की भर्ती होगी।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह में सुनील राठी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि युवाओं के लिए ठोस नीति तैयार की जा रही है।
युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों को सामूहिक रोजगार के लिए 50-50 हजार रुपये पीसीओ या अन्य रोजगार को दिया जाएगा।
2018 के खेलों की तैयारियों के लिए ग्राम पंचायत स्तर से खंड विकास व जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
राठी ने कहा कि कल कारखानों में 70 प्रतिशत स्थानीय लोगों को रोजगार देने के नियम का कड़ाई से पालन किया जाएगा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने सुनील राठी का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सलीम अख्तर अंसारी, हरिओम राठी, हरेंद्र कुमार, एमए राहुल, रोबिन मलिक, टीनू चौधरी, मोनू चौधरी, बसंत चौधरी, महिला संगठक सतपाल सिंह, शाहिद हुसैन, रंजीत सिंह, अनिल चौधरी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन