{"_id":"64988f75d0342c251f0654d4","slug":"six-days-but-shanvaj-didnot-found-by-police-kashipur-news-c-235-1-shld1014-613-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छह दिन बाद भी शहनवाज का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छह दिन बाद भी शहनवाज का नहीं लगा सुराग
Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 Jun 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
20 जून की तड़के हथकड़ी समेत फरार हो गया था कैदी
नगीना न्यायालय में पेशी पर ले जा रही थी अल्मोड़ा पुलिस की टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
काशीपुर। अल्मोड़ा पुलिस को झांसा देकर फरार नशा तस्कर शहनवाज अहमद का छह दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। 20 जून की तड़के वह अल्मोड़ा पुलिस की कस्टडी से हथकड़ी समेत फरार हो गया था। पुलिस की तीन टीम उसे तलाशने में अब तक विफल रही हैं।
अल्मोड़ा पुलिस के एक एएसआई और दो सिपाही शहनवाज अहमद को 20 जून को नगीना (बिजनौर) के न्यायालय में पेशी पर लेकर जा रहे थे। काशीपुर रामनगर रोड पर स्थित एक होटल के पास से वह पुलिस को गच्चा देकर हथकड़ी सहित फरार हो गया था। हालांकि तीनों पुलिस कर्मियों को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित कर दिया गया था।
शहनवाज को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम नगीना में उसके मिलने वालों और रिश्तेदारों पर नजर रखे हुए है। जबकि दो अन्य टीम उसके मिलने के संभावित ठिकानों पर नजर रखने के साथ हुए मुखबिरों की मदद ले रही हैं। उधर, एसपी अभय प्रताप ने कहा कि फरार शहनवाज के छिपने के ठिकानों पर नजर रखे हुए हैं। वह न तो किसी के घर जा रहा और न ही किसी से कोई संपर्क कर रहा है। वह अधिक दिनों तक पुलिस से नहीं बच पाएगा।