{"_id":"5fde3a0b8ebc3e3ba10d3bb9","slug":"sitarganj-palika-chairman-protest-ended-sitarganj-news-hld407991940","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान ली मांग, तोड़ दिया अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान ली मांग, तोड़ दिया अनशन
विज्ञापन
सितारगंज में भूख हड़ताल पर बैठे पालिका के प्रतिनिधियों को जूस पिलाकर उठाते पूर्व विधायक नारायण ?
- फोटो : SITARGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सितारगंज। नगर पालिका में पांच सूत्री मांगों को लेकर चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे पालिकाध्यक्ष व अन्य प्रतिनिधियों को पूर्व विधायक नारायण पाल ने जूस पिलाकर उठाया।
उन्होंने डीएम से ईओ और उप कोषाधिकारी को जारी भुगतान के आदेश की प्रति भी दिखाई। इस पर पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे ने कहा कि सोमवार से वह रुके विकास कार्यों को कराने के लिए भुगतान बिल उप कोषागार भेजेंगे। उन्होंने ठेकेदारों से पालिका में भुगतान के लिए संपर्क करने को कहा।
पिछले 30 दिनों से नगर पालिका में जांच के नाम पर रोके गए विकास कार्यों को पूरा करने के लिए भुगतान की मांग को लेकर पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे व उनके समर्थक धरने पर बैठे थे। 16 दिसंबर से यह धरना आमरण अनशन में बदल गया। इधर, शनिवार को रुद्रपुर कलेक्ट्रेट में डीएम रंजना राजगुरु, पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में भूख हड़ताल पर बैठे प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल से मिलीं। डीएम ने शिष्टमंडल से वार्ता के बाद ईओ व उप कोषाधिकारी को देयकों का नियमानुसार भुगतान करना सुनिश्चित करने के लिखित आदेश दिए। डीएम ने कहा कि सात अक्तूबर को जारी आदेश से स्पष्ट है कि जिला स्तर से प्रत्यक्ष रूप से किसी भी तरह के भुगतान में रोक नहीं लगाई गई है। प्रारंभिक जांच में अनियमित पाए जाने वाले प्रकरणों में भुगतान स्थगित किया जाना था। स्पष्ट आदेश के बावजूद भी ईओ ने आदेश की त्रुटिपूर्ण व्याख्या करते हुए गतिमान कार्यों पर रोक लगाने से विवाद की स्थिति पैदा हुई। जोकि अत्यंत खेदजनक है। सभी प्रकार के भुगतान रोककर शासन-प्रशासन की छवि धूमिल करने का कृत्य भी खेदजनक है।
विज्ञापन
वहां पर सभासद पंकज रावत, लक्ष्मण सिंह राणा, जहूर इस्लाम, रहमत हुसैन, राधेश्याम सागर, नितिन चौहान, व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जिलानी अंसारी, राजू हरियाणवी, अकरम बेग आदि थे। इसके साथ ही अखिल भारतीय वाल्मीकि विकास परिषद की दो दिन से चल रही कामबंद हड़ताल भी खत्म हो गई। वहां पर नायक राजपाल और अध्यक्ष विनय वाल्मीकि थे।
सभासद रवि की हालत मेें सुधार
सितारगंज। धरनास्थल पर भूख हड़ताल के दौरान सभासद रवि रस्तोगी की छाती में दर्द के कारण हालत बिगड़ गई। इस पर चिकित्साधीक्षक डॉ. राजेश आर्या उन्हें अपनी टीम के साथ अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में उनकी हालत में सुधार है। शनिवार को मंडी चेयरमैन अमरजीत सिंह कटवाल ने उनका अनशन तुड़वाया और रवि अपने घर आ गए।