फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sitarganj Minister Programme

Udham Singh Nagar News: लाडली के नाम होगा घर की पहचान

Tue, 28 Mar 2023 12:12 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 28 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sitarganj Minister Programme
सितारगंज। सितारगंज में अब बेटी का नाम घर की पहचान होगा। लिंग भेद मिटाने, कन्या भ्रूण हत्या रोकने और बालिका जन्म को बढ़ाव देने के लिए घर की पहचान लाडली के नाम योजना चलाई जा रही है। इसमें घरों के बाहर बेटियों की नाम की नेमप्लेट लगाई जाएंगी। ये नेमप्लेट लोककला ऐपण से सजाई गईं हैं। सोमवार को कैबिनेट मंत्री सौरभ करीब सौ बालिकाओं को नेमप्लेट बांटकर इस अभियान की शुरूआत की।
विज्ञापन

सोमवार को तहसील के सभागार में बाल विकास परियोजना की ओर से पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तीकरण के लिए तमाम योजनाएं संचालित की हैं। देश की बेटियों को सशक्त करने के लिए लाडली योजना, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ योजना, शिक्षा व उच्च शिक्षा के लिए कई योजनाओं को धरातल पर उतारा है।
विज्ञापन

सीडीपीओ डॉ. मंजूलता यादव ने बताया कि कार्यक्रम में 40 महिलाओं की गोदा भराई, 40 बच्चों का अन्नप्रासन किया गया। कैबिनेट मंत्री ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट भी बांटी। वहां जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष योगेंद्र रावत, सुमन राय, उदय राणा, जया जोशी, संदीप गुप्ता, संजय बाछाड़, राजू डसीला, मंजू जोशी, मुजस्सिम रहमान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed