{"_id":"6046782b8ebc3ee97e29379e","slug":"sitardevi-secured-first-position-rudrapur-news-hld4175086106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर की आशा कार्यकर्ता सितार देवी सराहनीय कार्य में रहीं प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर की आशा कार्यकर्ता सितार देवी सराहनीय कार्य में रहीं प्रथम
विज्ञापन
किच्छा के गौरीकला में शहीद के परिजनों को सम्मानित करते लोग।
- फोटो : RUDRAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर/दिनेशपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय आशा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने के लिए आशा कार्यकर्ताओं, आशा फैसिलिटेटर को सम्मानित किया गया।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित सम्मेलन में डीएम रंजना राजगुरू ने कहा कि महिलाएं आज प्रत्येक कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने विपरीत हालात में भी ड्यूटी की। कोरोना संक्रमण की रोकथाम में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
डीएम ने जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए आशा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। रुद्रपुर की आशा कार्यकर्ता सितारा देवी को प्रथम स्थान मिलने पर पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। खटीमा की जानकी अधिकारी को दूसरा व बाजपुर की शशिबाला को तीसरा स्थान मिलने के साथ ही क्रमश: तीन व एक हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
जसपुर की आशा फैसिलिटेटर आशा बत्रा को पहला स्थान, गदरपुर की सपना विश्वास को दूसरा व सितारगंज की सपना विश्वास को तीसरा स्थान मिला। गदरपुर की ब्लॉक समन्वयक सीमा को प्रथम पुरस्कार मिला।
वहां सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक, डॉ. अभिषेक शर्मा, सांसद प्रतिनिधि स्वास्थ्य अतुल जोशी, आशा कार्यक्रम की जिला समन्वयक निधि शर्मा, आरबीएसके प्रबंधक जावेद अहमद, पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक प्रदीप महर, जिला मलेरिया अधिकारी बीसी जोशी, चांद मियां आदि थे।
उधर, दिनेशपुर में सिक्स सिग्मा कॉलेज में मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में प्रियंका आर्या प्रथम, हिमांशी डोगरा द्वितीय व लता आर्या तृतीय रहीं। वहां कॉलेज की निर्देशिका सीमा अरोरा फार्मेसी के प्रधानाचार्य अभिजीत ओझा, ललित सिंह बिष्ट, नवीन पंत, अनुभव बठला, ज्योति पवार, गिरीश चंद, ममता गोस्वामी आदि थे।
उधर, कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश महामंत्री ममता हालदार के नेतृत्व में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहां पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, आशुतोष राय, जेएन सरकार, नारायण गीता हालदार, जगन्नाथ सरकार मौजूद थे। नगर पंचायत कार्यालय में महिला कल्याण समिति की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा सरकार के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में भी महिलाओं को सम्मानित किया गया। संचालन हीरा जंगपांगी ने किया। (संवाद)
शहीद के परिजन और पुलिसकर्मियों का हुआ सम्मान
पंतनगर/गदरपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वयं सुरक्षा अभियान के पदाधिकारियों ने शहीद देव बहादुर की मां लक्ष्मी देवी को उनके आवास गौरीकलां किच्छा जाकर सम्मानित किया। अभियान के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रजनीश पांडेय ने लोगों से विभिन्न दिवसों पर शहीदों के परिवार के सदस्यों का सम्मान करने की अपील की।
वहां शहीद के पिता शेर बहादुर, डॉ. मनोज गुप्ता, प्रभाकर जोशी, जितेंद्र कुमार सिंह, तुमुल श्रीवास्तव, शशिकांत मिश्रा, शैलेंद्र सिंह आदि थे। यूकेडी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर महिलाओं को महिला दिवस की बधाई दी। वहां पर जिलाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, महामंत्री जीवन सिंह नेगी, एमसी पांडे, भानु प्रताप मेहरा, भूपेश बिष्ट, हेम सिंह, बच्चन सिंह, हरीश भट्ट थे।
जैव प्रौद्योगिकी परिषद् में हुए कार्यक्रम में निदेशक डॉ. डीके सिंह ने कार्यालय की महिलाओं को इस दिवस की बधाई दी। वहां वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. मणिंद्र मोहन, पीआरओ अमित पुरोहित, वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. कंचन कार्की, डॉ. सुमित पुरोहित, पूनम सिंह, मीना नेगी, बबीता आदि थे। इधर, गदरपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। वहां नगर अध्यक्ष चंकित हुड़िया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज सेतिया, नरेश हुड़िया, गौरव भुड्डी, सुरजीत सिंह आदि थे। (संवाद)

रुद्रपुर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद आशा कार्यकर्ता।- फोटो : RUDRAPUR

रुद्रपुर में आशा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं डीएम रंजना राजगुरू।- फोटो : RUDRAPUR