फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SIT Investigation in Us Nagar

दून से रुद्रपुर पहुंची छह सदस्यीय एसआईटी की टीम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
SIT Investigation in Us Nagar
रुद्रपुर/सितारगंज। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की हत्या की साजिश की जांच करने के लिए देहरादून की छह सदस्यीय एसआईटी रुद्रपुर और सितारगंज पहुंच गई है। टीम ने साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसआईटी में एक एएसपी, एक सीओ, चार निरीक्षक शामिल हैं।
विज्ञापन

कुछ माह पहले हल्द्वानी जेल में रहे सितारगंज के ग्राम कोटाफार्म सिसौना निवासी हीरा सिंह ने कैबिनेट मंत्री सौरभ की हत्या का षड्यंत्र रचा था। सितारगंज पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर चार लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने मामले में सुपारी लेने के आरोपी अजीज उर्फ गुड्डू को रुपयों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके बाद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मामले की विस्तृत जांच कराने के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी गठित की थी। इसके बावजूद कई नेता और मंत्रियों ने डीजीपी अशोक कुमार से मामले की वृहद जांच कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

इसके बाद देहरादून एसटीएफ के एएसपी स्वप्न किशोर सिंह, कुमाऊं एसटीएफ के सीओ सुमित पांडे सहित चार निरीक्षकों को शामिल कर एसआईटी बनाई गई। देहरादून से शुक्रवार सुबह आई टीम ने मामले की जांच शुरू की। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि देहरादून से आई टीम यहां की एसआईटी के साथ मिलकर विस्तृत जांच करेगी। इस मामले में कई और लोगों के नाम भी उजागर होने की आशंका है। इसके बाद टीम ने सितारगंज कोतवाली में भी केस डायरी समेत मामले की विवेचना संबंधी अभिलेख चेक किए। वादी के बयान की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed