{"_id":"6898e397c1eaa57d0a00a7bd","slug":"sister-riding-a-bike-while-returning-after-tying-rakhi-to-her-brother-was-hit-by-a-car-and-died-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-130666-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाई को राखी बांधकर लौट रही बाइक सवार बहन को कार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाई को राखी बांधकर लौट रही बाइक सवार बहन को कार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। रक्षाबंधन पर इकलौते भाई को राखी बांधकर पति और दो बच्चों के साथ लौट रही महिला को तेज रफ्तार कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे महिला की मौत हो गई जबकि पति व बेटी-बेटा घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कार संख्या यूपी 45 आर-5859 थाने में खड़ी करवा दी। इस दौरान आरोपी चालक मौका पाकर भाग निकला।
कुंडा थाना क्षेत्र के हल्दुआ साहू निवासी संदीप कौर (30) पत्नी सुखदेव सिंह, बेटी मनराज कौर (6) और बेटा गुरवाज सिंह (4) के साथ रक्षाबंधन पर भाई अमृत पाल सिंह को राखी बांधने बाजपुर दोराहा बाइक से गई थी। देर शाम चारों बाइक से ही घर लौट रहे थे तभी रुद्रपुर-हरिद्वार हाईवे स्थित ढेला नदी पुल के पास तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में संदीप कौर की मौत हो गई, जबकि पति व दोनों बच्चे घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि संदीप कौर पांच बहनों में सबसे छोटी थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
दोनों बच्चे निजी अस्पताल में भर्ती
काशीपुर। परिजनों ने बताया कि मनराज कौर और गुरवाज सिंह के सिर और शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं। दोनों को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेल्डिंग वर्कशॉप के संचालक पति सुखदेव सिंह का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है। उनकी आंख में भी चोट लगी है। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन