{"_id":"5713dcb94f1c1bc33410fc00","slug":"sir-third-wife-living-with-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! तीसरी पत्नी के साथ रह रहा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! तीसरी पत्नी के साथ रह रहा पति
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साहब! मेरे पति पर पहली पत्नी की हत्या का आरोप है। मुझसे निकाह करने के आठ साल बाद पति किसी तीसरी महिला को पत्नी बनाकर घूम रहा है। इतना ही नहीं पति ने जालसाजी कर उसका वोटर कार्ड गायब कर उसकी फोटो हटाकर तीसरी पत्नी की फोटो लगा रखी है। जिसका इस्तेमाल वह होटलों में ठहरने के लिए करता है। महिला के पति पर लगाए आरोप सुनकर पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। एसओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरु कर दी है।
ट्रांजिट कैंप के विवेकनगर में रहने वाली महिला ने थाने में तहरीर देकर कहा कि उसने आठ साल पहले थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक से निकाह किया था। जिससे उसके तीन बच्चे हैं। शादी के बाद उसे पता चला कि पति पर पहली पत्नी की हत्या का आरोप है और यह मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कुछ समय से पति किसी तीसरी महिला के चक्कर में पड़ गया।
विज्ञापन
जब उसने विरोध किया तो पति ने घर पर आना छोड़ दिया और खर्चे देना भी बंद कर दिए। पति अब शादीशुदा महिला को अपनी पत्नी बनाकर घूमता है। पति ने उसका वोटर कार्ड लेकर उसकी फोटो की जगह अपनी कथित तीसरी पत्नी की फोटो भी चस्पा की है।
विज्ञापन
वोटर कार्ड में नंबर भी वही है। उसने आशंका जताई कि वोटर कार्ड का दुरुपयोग भी किया जा सकता है। उसने पति और प्रेमिका से जान का खतरे का अंदेशा जताया है। एसओ सुशील कुमार ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पहले भी अपनी पहली पत्नी के मर्डर के आरोप में जेल जा चुका है। आरोपी की तलाश की जा रही है।