फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Single Use Plastic Manufacturing Factory Seized

Udham Singh Nagar News: सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन कर रही फैक्टरी में छापा

Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 08 Jun 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Single Use Plastic Manufacturing Factory Seized
सिंगल यूज प्लास्टिक गिलास के 4300 बंडल हुए बरामद
विज्ञापन




प्रशासन और जिला पंचायत की टीम की संयुक्त कार्रवाई



संवाद न्यूज एजेंसी



रुद्रपुर। जिला प्रशासन और जिला पंचायत की संयुक्त टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माता फैक्टरी में छापा मारकर प्लास्टिक गिलास के 4300 बंडल बरामद किए। प्रतिबंध के बावजूद फैक्टरी में कई साल से अवैध रूप से सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन किया जा रहा था। कंपनी को सील कर दिया गया है। इससे पहले भी तीन फैक्टरी में सिंगल यूज प्लास्टिक का उत्पादन करने के मामले पकड़ में आ चुके हैं।



बुधवार दोपहर बाद एडीएम जयभारत सिंह ने जिला पंचायत और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ मलसा क्षेत्र स्थित ग्राम कुरैया में खुशबू इंडस्ट्री के नाम से चल रही एक फैक्टरी में छापा मारा। फैक्टरी के मुख्य गेट पर ताला लगा था। टीम फैक्टरी के पिछले दरवाजे से अंदर गई तो वहां पर काम कर रहे लोग फैक्टरी के पिछले गेट से भागने लगे, जिन्हें टीम ने रोक लिया। इनमें 11 महिलाएं व तीन पुरुष थे।
विज्ञापन




एडीएम ने बताया कि कुछ दिन पहले फैक्टरी में सिंगल यूज प्लास्टिक के उत्पादन की सूचना मिली थी। फैक्टरी में प्लास्टिक गिलास के 4300 बंडल, एक बंडल में प्लास्टिक के 40 गिलास ,सात प्लास्टिक रोल, दो मशीन स्टूडर और एक गिलास मेकर भी बरामद हुए। उन्होंने बताया कि बरामद प्लास्टिक व उपकरणों को अगली कार्यवाही के लिए जिला पंचायत के सुपुर्द कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी के बाहर बोर्ड पर नाम एचबी ट्रेडर्स लिखा था, जबकि बिजली कनेक्शन खुशबू इंडस्ट्री के नाम पर लिया गया था। वहां पर कार्यकारी अधिकारी जिला पंचायत हरिओम, मनमोहन बिष्ट, गोदावरी राठौर, मनीष सहगल, लाखन सिंह बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed