फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sikhs stage protest against high-profile entrepreneur

Udham Singh Nagar News: बहुचर्चित उद्यमी के खिलाफ धरना पर बैठे सिख

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sikhs stage protest against high-profile entrepreneur
काशीपुर। लगभग 10 वर्षों से न्याय की आस में दर-दर भटक रहे एक सिख परिवार के सब्र का बांध टूट गया। सिख परिवार कई समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचा और दरी बिछाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर नारेबाजी की। सूचना पर पहुंच एसपी स्वप्न किशोर सिंह को पीड़ितों ने तहरीर सौंपी। उन्होंने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

थाना काशीपुर के ग्राम ढकिया कलां महादेव नगर निवासी जरनैल सिंह व लखविंदर सिंह पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र के बहुचर्चित उद्यमी व अन्य के खिलाफ उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बावजूद इसके आज तक प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिल सका।
विज्ञापन

इस संबंध में पीड़ित कई बार परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी भी दे चुके हैं। प्रशासन से अब तक न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को पीड़ित समर्थक के साथ कोतवाली पहुंच गए और काशीपुर व गदरपुर के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर सिख समाज के लोगों के कोतवाली में धरना प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पहुंचे एसपी स्वप्न किशोर सिंह को जरनैल सिंह व लखविंदर सिंह ने तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि वर्ष 2016-17 में नगर निवासी एक बहुचर्चित उद्यमी ने उनके समक्ष स्टोन क्रशर का प्रस्ताव रखा था। जिस पर दोनों पक्ष में रजामंदी होने पर उन्होंने अपनी छह एकड़ जमीन जो ग्राम ढकिया कलां बताई।
तब उद्यमी ने वहां स्टोन क्रशर लगाने की बात करते हुए उनकी 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी उक्त जमीन नाम करने की बात कही। उद्यमी ने उक्त जमीन अपनी पत्नी के नाम कराते हुए जमीन का लगभग तीन करोड़ पचास लाख रुपये उन्हें देने के लिए कहा था। अब तक न ही उनकी छह एकड़ जमीन का भुगतान किया गया और न ही क्रशर में 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी का उन्हें कोई हिसाब-किताब दिया गया। आरोप लगाया कि क्रशर के नाम पर बैंक में बंधक रखकर बैंक से 5 करोड़ 25 लाख का लोन लेकर हड़प ली।
एसपी को दी तहरीर में कहा कि उन्होंने जब भी उद्यमी से रुपये मांगा तब-तब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। साथ ही अपनी राजनीतिक पहुंच दिखाते हुए रुपये मांगने पर उन्हें पिस्टल दिखाकर परिवार समेत स्टोन क्रशर में गाड़ने की धमकी दे दी गई। तहरीर में कहा कि वह उक्त लोगों की धमकियों से बुरी तरह भयभीत व डरे हुए हैं। उन्होंने एसपी से उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है।
एसपी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच करके प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसपी के इस आश्वासन पर करीब ढाई घंटे से धरने पर बैठे सिखों ने अपना धरना स्थगित कर दिया।
- बीते दस वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा सिख परिवार
- ग्राम ढकिया कलां के महादेव नगर में जमीन हड़पने का आरोप

- एसपी को सौंपी तहरीर, मामले की जांच कर दर्ज होगी प्राथमिकी

काशीपुर। लगभग 10 वर्षों से न्याय की आस में दर-दर भटक रहे एक सिख परिवार के सब्र का बांध टूट गया। सिख परिवार दर्जनों समर्थकों के साथ कोतवाली पहुंचा और दरी बिछाकर आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर नारेबाजी करने लगे। सूचना पर कोतवाली पहुंचे एसपी स्वप्न किशोर सिंह को पीड़ितों ने तहरीर सौंपी। उन्होंने मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। थाना काशीपुर के ग्राम ढकिया कलां महादेव नगर निवासी जरनैल सिंह व लखविन्दर सिंह पिछले लगभग 10 वर्षों से क्षेत्र के बहुचर्चित उद्यमी व अन्य के खिलाफ उनकी जमीन हड़पने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बावजूद इसके आज तक प्रशासन से उन्हें न्याय नहीं मिल सका। इस संबंध में पीड़ित कई बार परिवार समेत आत्महत्या करने की धमकी भी दे चुके हैं। प्रशासन से अब तक न्याय नहीं मिलने पर सोमवार को पीड़ित समर्थक के साथ कोतवाली पहुंच गए और काशीपुर व गदरपुर के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
इधर सिखों के कोतवाली में धरना प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पहुंचे एसपी स्वप्न किशोर सिंह को जरनैल सिंह व लखविंदर सिंह ने तहरीर सौंपी। इसमें कहा कि वर्ष 2016-17 में नगर निवासी एक बहुचर्चित उद्यमी ने उनके समक्ष स्टोन क्रशर का प्रस्ताव रखा था। जिस पर दोनों पक्ष में रजामंदी होने पर उन्होंने अपनी छह एकड़ जमीन जो ग्राम ढकिया कलां बताई। तब उद्यमी ने वहां स्टोन क्रशर लगाने की बात करते हुए उनकी 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी उक्त जमीन नाम करने की बात कही। उद्यमी ने उक्त जमीन अपनी पत्नी के नाम कराते हुए जमीन का लगभग तीन करोड़ पचास लाख रुपये उन्हें देने के लिए कहा था। अब तक न ही उनकी छह एकड़ जमीन का भुगतान किया गया और न ही क्रशर में 36 प्रतिशत की हिस्सेदारी का उन्हें कोई हिसाब-किताब दिया गया। आरोप लगाया कि क्रशर के नाम पर बैंक में बंधक रखकर बैंक से 5 करोड़ 25 लाख का लोन लेकर हड़प ली।

एसपी को दी तहरीर में कहा कि उन्हाेंने जब भी उद्यमी से रुपये मांगा तब-तब उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गई। साथ ही अपनी राजनीतिक पहुंच दिखाते हुए रुपये मांगने पर उन्हें पिस्टल दिखाकर परिवार समेत स्टोन क्रशर में गाढ़ने की धमकी दे दी गई। तहरीर में कहा कि वह उक्त लोगों की धमकियों से बुरी तरह भयभीत व डरे हुए हैं। उन्होंने एसपी से उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। एसपी ने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि मामले की जांच करके प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। एसपी के इस आश्वासन पर करीब ढाई घंटे से धरने पर बैठे सिखों ने अपना धरना स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed