फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sigh miscreants riding a bike on fire, looted bike

बदमाशों ने बाइक सवार पर झोंका फायर, बाइक लूटी

Mon, 29 Aug 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Sigh miscreants riding a bike on fire, looted bike
क्राइम - फोटो : अमर उजाला

गदरपुर रोड पर बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर फायर झोंका। इसके बाद बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट कर  बाइक लूट कर फरार हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिला रामपुर के टांडा हुकूमतनगर निवासी मोहम्मद जाहिद ने पुलिस को बताया कि वह घर से रविवार सुबह करीब तीन बजे बाइक संख्या यूपी20सी-0776 से शिमला हिमाचल जाने के लिये चला। वह गदरपुर रोड दानपुर के पास उसे पीछे से आ रहे दो बाइक सवार बदमाशों ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


जिससे वह गिर गया और उससे मारपीट की। बाद में उस पर फायर झोंक दिया। इससे वह बाल बाल बच गया। पीड़ित ने बताया कि उसने भाग कर जान बचाई। आरोप है कि बदमाश उसकी बाइक भी लूट कर ले गये। दिन दहाड़े बाइक लूट की घटना की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया और मौके पर एसआई बीबी आर्या मय पुलिस बल के साथ पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। कोतवाल जेसी पाठक ने बाइक लूट की घटना को संदिग्ध बताते हुए बताया कि जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अगर मामला झूठा पाया तो पीड़ित के खिलाफ 182 की कार्रवाई की जायेगी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed