{"_id":"60b91d258ebc3e01810c4c15","slug":"sidcul-worker-s-body-found-in-a-car-parked-on-the-side-of-the-road-rudrapur-news-hld426505814","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे खड़ी कार में मिला सिडकुल कर्मी का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे खड़ी कार में मिला सिडकुल कर्मी का शव
विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल कर्मी का शव संदिग्ध हालात में सड़क किनारे खड़ी कार में मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
मूलरूप से ग्राम चकरपुर खटीमा निवासी गिरीश चंद्र शर्मा (45) पुत्र पुरुषोत्तम शर्मा सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। वह गंगापुर रोड स्थित कौशल्या इनक्लेव में रहते थे। बृहस्पतिवार सुबह वह रोज की तरह कार से फैक्ट्री के लिए निकले थे। इस बीच रास्ते में उनकी तबीयत खराब हुई तो कार फुलसुंगा रोड पर रोक ली।
बताया जा रहा है कि इस दौरान वह कार में ही लेट गए। काफी देर होने के बाद सुनसान रोड पर कार में लेटे व्यक्ति को देख राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष विनोद फर्त्याल टीम के साथ पहुंचे और गिरीश को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक एक माह पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। इलाज के बाद वह स्वस्थ होकर काम पर लौट आए थे। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया सिडकुल कर्मी की मौत हार्टअटैक से होने की आशंका है। पुष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी।
डॉक्टर के देर से पहुंचने पर नाराजगी
रुद्रपुर। मृतक गिरीश चंद्र शर्मा के शव को पोस्टमार्टम हाउस में लाया गया लेकिन दो घंटे तक भी डॉक्टर नहीं पहुंचे। इस पर गांव के लोगों ने नाराजगी व्यक्त की। पचौरिया निवासी समाजसेवी मोहन जोशी ने कहा कि तीन बजे पोस्टमार्टम हाउस में शव लेकर पहुंच गए थे लेकिन डॉक्टर पांच बजे के बाद पहुंचे। (संवाद)