फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shwetanshu given employment to the labour.

बागवानी का प्रशिक्षण देकर मजदूरों को दिया रोजगार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Shwetanshu given employment to the labour.
कोरोना काल में मजदूरों के न मिलने से खेती और बागवानी भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में काशीपुर के एक बागवान ने पिछले कोरोना काल में बागवानी के लिए बाहरी प्रदेेेशों के मजदूर न मिलने पर स्थानीय मजदूरों को बागवानी का प्रशिक्षण दिया। इससे इस कोरोना काल में बागवान के आगे मजदूरों की कमी का संकट खत्म हुआ और कई स्थानीय मजदूरों को भी रोजगार मिला है।
विज्ञापन

काशीपुर कृषि बहुल क्षेत्र होने के कारण यहां सैकड़ों लोग खेती और बागवानी करते हैं। बागों में काम करने के लिए अधिकांश मजदूर यूपी और बिहार से हर साल यहां आते हैं। पिछले साल कोरोना काल में लॉकडाउन लगने के कारण बाहरी प्रदेशों के मजदूर वापस लौट गए और बागवानी के लिए स्थानीय मजदूर नहीं मिले। ऐसे में रामनगर रोड स्थित चतुर्वेदी बाटनिकल गार्डन के मालिक स्वेतांशु चतुर्वेदी ने स्थानीय मजदूरों को बागवानी का प्रशिक्षण दिया। जिसमें मजदूरों को फलदार पेड़ों की देखरेख करना, फल तोड़ना, उनकी पैकिंग करना, पौधों को सही समय और सही मात्रा में खाद पानी देना सिखाया।
विज्ञापन

इस साल भी कोरोना काल में बाहरी प्रदेशों से काफी कम संख्या में मजदूर आए हैं। इसमें से भी कई ने लॉकडाउन लगने के आशंका से वापस जाना शुरू कर दिया है। इससे खेती और बागवानी प्रभावित हो रही है लेकिन ऐसे समय में भी स्वेतांशु के बाग में मजदूरों की कमी नहीं है। पिछले साल प्रशिक्षित किए गए स्थानीय मजदूरों से वह काम ले रहे हैं। इससे उनकी आय भी प्रभावित नहीं हो रही है और कई स्थानीय मजदूरों को रोजगार भी मिल रहा है। स्वेतांशु बताते हैं कि मजदूरों से कोविड नियमों के अनुसार काम लिया जा रहा है। किसी भी संकट में परिस्थितियों का हिम्मत के साथ मुकाबला किया जाए तो संकट साहस से बड़ा नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed