फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shukla, Hype jump into the electoral battle four former CM

शुक्ला के प्रचार के लिए चुनावी रण में कूदेंगे चार पूर्व सीएम

Tue, 07 Feb 2017 12:13 AM IST
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
भास्कर पोखरियाल/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 07 Feb 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन

प्रदेश की सबसे महत्वपूर्ण और हॉट सीट मानी जा रही किच्छा में अब जैसे-जैसे चुनाव की तिथि करीब आ रही है, वैसे-वैसे चुनावी रण में भी रोचक मुकाबले और प्रचार में बड़े चेहरों का भी दौर शुरू होने लगा है। इस सीट से मुख्यमंत्री हरीश रावत जहां खुद लड़ रहे हैं वही भाजपा ने अपने सिटिंग विधायक राजेश शुक्ला को मैदान में उतारा है। 

विज्ञापन


चुनावी रण बिगुल बजने के बाद से किच्छा सीट पर सीएम के समक्ष खड़े भाजपा प्रत्याशी शुक्ला के प्रचार में जहां रविवार तक कोई बड़ा नेता उनके प्रचार में नहीं कूदा वहीं सोमवार को एकाएक शुक्ला के लिए भाजपा जिला स्तर से लेकर पार्टी के प्रदेश संगठन तक सक्रियता का माहौल गर्मा गया है। सोमवार को अमर उजाला के अंक में छपी किच्छा विधानसभा की ग्राउंड रिपोर्ट के आधार पर अब भाजपा अपने प्रत्याशी शुक्ला के लिए सीएम हरदा के सामने चुनावी प्रचार रण में चार पूर्व सीएम और हिंदुवादी नेता एवं सांसद योगी आदित्यनाथ को उतारने जा रही है। 
विज्ञापन


किच्छा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का प्रचार मंगलवार से तेजी पकड़ेगा। इसका श्रीगणेश क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी करेंगे। कोश्यारी मंगलवार को किच्छा के शांतिपुरी क्षेत्र में पहाड़ी वोटों को भाजपा के पक्ष में करने का काम करेंगे। मंगलवार दोपहर तक पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी हेलीकाप्टर से किच्छा पहुंचेंगे इसके बाद वह शांतिपुरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश शुुक्ला के लिए जमकर प्रचार करेंगे। वहीं पूर्व सीएम रिटायर मेजर जनरल भुवन चंद खंडूड़ी भी 10 फरवरी को भाजपा प्रत्याशी शुक्ला के चुनावी रण में कूदकर व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। पूर्व सीएम खंडूडी किच्छा केक जवाहर नगर में भाजपा के लिए चुनावी जनसभा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र के सूत्रों की माने तो खंडूड़ी किच्छा विधानसभा क्षेत्र में फौजी वोटों को भाजपा के पक्ष में पलटने का काम करेंगे। स्वच्छ छवि के ईमानदार आर्मी के रिटायर अफसर मेजर जनरल खंडूडी हर वर्ग में यूं तो अपनी बेहतर छवि के लिए जाने जाते हैं लेकिन शांतिपुरी सहित अन्य क्षेत्रों में पूर्व सैनिकों के वोटों को वह भाजपा के पक्ष में करने में सफल माने जा रहे हैं। वहीं सांसद योगी आदित्यनाथ 11 फरवरी को किच्दा के इंदिरा गांधी खेल मैदान में भाजपा प्रत्याशी शुक्ला के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे। 


हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक और विजय बहुगुणा भी 9 फरवरी से 11 फरवरी के मध्यम भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार को आ रहे हैं। विजय बहुगुणा जहां 8 फरवरी तक गढ़वाल क्षेत्र में पार्टी द्वारा लगाई गई प्रचार ड्यूटी में व्यस्त है वहीं डा. रमेश पोखरियाल निशंक भी 8 फरवरी तक हरिद्वार और देहरादून के देहात क्षेत्र में चुनावी प्रचार में जुटे हैं। दोनों नेताओं ने अमर उजाला को बताया कि वह 11 फरवरी से पहले किच्छा प्रत्याशी राजेश शुक्ला के लिए जोरशोर से प्रचार करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed