{"_id":"60b67fbf8ebc3e1f582720b3","slug":"shped-opened-after-4-days-rudrapur-news-hld426287982","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद खुलीं दुकानें, साढ़े सात करोड़ का हुआ कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद खुलीं दुकानें, साढ़े सात करोड़ का हुआ कारोबार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। चार दिन बाद मंगलवार को किराना की दुकानें खुलने पर बाजार में काफी भीड़ देखी गई। लोगों ने अपनी जरूरतों का खूब सामान खरीदा। ग्राहकों ने करीब साढ़े सात करोड़ रुपये तक के खाद्य पदार्थ खरीदे। कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार अब पांच मई को ही किराना स्टोर खुलेंगे।
आठ मई तक लागू कोविड कर्फ्यू के बीच सरकार ने किराना स्टोर और जनरल स्टोर स्वामियों को थोड़ी राहत दी है। आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बाजार में ग्राहकों की खूब भीड़ रही। इसके चलते बाजार में आठ बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक भीड़ बनी रही। भीड़ होने से बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो गई। किराना स्टोरों के साथ ही बाजार में जनरल स्टोर, स्टेशनरी और किताबें की दुकानें भी खुलीं। हालांकि स्कूल बंद होने से स्टेशनरी की दुकानों में बिक्री ना के बराबर ही रही।
किराना व्यापार मंडल के महासचिव कृष्ण कन्नौडिया ने बताया कि चार दिन बाद बाजार खुलने से किराना स्टोर में ग्राहकों की भीड़ रही। आने वाले तीन दिन बाजार बंद को देखते हुए मंगलवार को ग्राहकों ने खूब खरीदारी की। पूरे जिले में खाद्य पदार्थ का अनुमानित साढ़े सात करोड़ रुपये का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन
विधवानी मार्केट में नहीं हो रहा कोविड-19 नियमों का पालन
रुद्रपुर। विधवानी मार्केट में जूते और इलेक्ट्रिक दुकान के स्वामी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सिर्फ किराना स्टोर, जनरल स्टोर, स्टेशनरी की दुकान और किताबों की दुकानें खुलने के लिए आंशिक ढील दी गई है।
इसके बावजूद विधवानी मार्केट में आधा शटर खोलकर जूते और इलेक्ट्रिक दुकान वाले कारोबार कर रहे हैं। पिछले दिनों बिजली के सामान की दुकान वाले दो कारोबारी आपस में भिड़ गए थे, जिन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। (संवाद)