फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Campaign to alleviate traffic congestion: Number plates being affixed to e-rickshaws and tempos.

Udham Singh Nagar News: जाम से निजात दिलाने की मुहिम, ई-रिक्शा और टेंपो पर लगने लगे नंबर

Wed, 07 Oct 2026 01:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 07 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Campaign to alleviate traffic congestion: Number plates being affixed to e-rickshaws and tempos.
काशीपुर। शहर में बेतरतीब दौड़ रहे ई-रिक्शा, टेंपो और मैजिक से लगने वाले जाम से निजात दिलाने की पहल शुरू कर दी है। इन वाहनों पर निर्धारित रूट के अनुसार नंबर लगने शुरू हो गए हैं। प्रक्रिया के पूरा होने के बाद तय रूट से बाहर संचालित होने वाले वाहन चालक पर कार्रवाई की जाएगी। यातायात पुलिस ने इस व्यवस्था के लागू होने पर जाम की समस्या में कमी आने का दावा किया है।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि ई-रिक्शा, टेंपो और मैजिक चालकों के लिए चार रूट और स्टॉपेज निर्धारित किए हैं। पहले चरण में रूट नंबर दो और चार पर चलने वाले वाहनों पर नंबर का स्टीकर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रूट दो का स्टैंड एमपी चौक और स्टेडियम तिराहा के पास रहेगा। रूट चार का स्टैंड टांडा तिराहा और टांडा उज्जैन चौकी के मध्य सड़क के दोनों ओर होगा। इस रूट के मैजिक वाहन डिजायन सेंटर के पास खड़े होंगे। मुख्य बाजार को पूरी तरह से ई-रिक्शा मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

इनसेट......
10 तक करा लें वाहनों का दस्तावेज पूरे
यातायता प्रभारी ने बताया कि स्टैंड पर वहीं वाहन खड़े किए जाएंगे जिनके पास वाहन संबंधित दस्तावेज पूरे होंगे। वाहन चालकों को 10 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। जिनके डीएल, रजिस्ट्रेशन, फिटनेस, टैक्स, बीमा, प्रदूषण, रूट परमिट पूर्ण रूप से वैध होंगे उन्हीं वाहनों पर आगे-पीछे रूट नंबर और सामने स्क्रीन पर पास चस्पा किया जाएगा। व्यवस्था लागू होने के बाद अवैध घूमते वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed