फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shortage of teachers is becoming a hindrance in preparation for board exams in kashipur

Uttarakhand: बोर्ड परीक्षा की तैयारी में बाधा बन रही है शिक्षकों की कमी, नहीं भरे जा सके सहायक अध्यापक के पद

Wed, 30 Oct 2024 12:20 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, काशीपुर Published by: हीरा मेहरा Updated Wed, 30 Oct 2024 12:20 PM IST
सार

जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में 700 से अधिक छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में सहायक शिक्षिकाओं के सात पद स्वीकृत हैं। पद नहीं भरे जाने से बोर्ड परीक्षा परिणाम पर असर पड़ने की आशंका है। 

विज्ञापन
Shortage of teachers is becoming a hindrance in preparation for board exams in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

शिक्षा विभाग की उदासीनता के चलते सहायक अध्यापक और प्रवक्ताओं के पद नहीं भरे जाने से बोर्ड परीक्षा परिणाम पर असर पड़ने की आशंका है। हालांकि अतिथि शिक्षकों के भरोसे विद्यालय में शिक्षण कार्य चलने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

 

जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में 700 से अधिक छात्राएं पंजीकृत हैं। विद्यालय में सहायक शिक्षिकाओं के सात पद स्वीकृत हैं। इनमें से विज्ञान, सामाजिक विज्ञान और गृह विज्ञान की तीन शिक्षिकाएं तैनात हैं। हिंदी, अंग्रेजी, गणित आदि महत्वपूर्ण विषयों के पद रिक्त चल रहे हैं।

विज्ञापन

प्रवक्ताओं के स्वीकृत नौ पदों में से मात्र एक विषय के ही प्रवक्ता कार्यरत हैं। हिंदी, अंग्रेजी, भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, भूगोल के प्रवक्ता के पद लंबे समय से रिक्त हैं। विद्यालय में करीब तीन अतिथि प्रवक्ताओं के भरोसे काम चलाया जा रहा है। ऐसे में विद्यालय में शैक्षिक कार्य प्रभावित होने की बात सामने आ रही है। इस कारण बोर्ड परिणाम पर बुरा असर पड़ सकता है। बीते बोर्ड परिणाम में कोई छात्रा बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

जीजीआईसी महुआखेड़ा गंज में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता के पद रिक्त चल रहे हैं। स्थानांतरण या पदोन्नति होने पर ही रिक्त पद भरें जा सकते हैं।

- धीरेंद्र कुमार साहू, प्रभारी बीईओ, काशीपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed