{"_id":"69c96f694a6cc1f162068f9e","slug":"shortage-of-domestic-gas-cylinders-persists-consumers-distressed-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-140940-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार, उपभोक्ता परेशान
Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। नगर और ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत बरकरार है। उपभोक्ता सिलिंडर के लिए इधर उधर भटक रहे है। नागरिकों का आरोप है कि घरेलू गैस सिलिंडर 2500 से 3200 रुपये तक बिक रहा है। देर रात में नगर की एजेंसी के माध्यम से सिलिंडर होटल संचालकों का दिए जाने की भी खूब चर्चा है। इधर, सपा यूथ बिग्रेड राष्ट्रीय महासचिव अरविंद यादव ने बताया कि उनकी पत्नी मोहिनी के नाम पर बाजपुर गैस एजेंसी में गैस कनेक्शन है। उन्होंने 19 मार्च को सिलिंडर की बुकिंग कराई थी। बुकिंग के कई दिन बीत जाने के बाद उन्हें सिलिंडर की डिलीवरी नहीं की गई जबकि विभाग की ओर से मोबाइल पर सिलिंडर डिलीवरी का मैसेज आया है। उन्होंने कहा कि इससे साफ जाहिर है कि सिलिंडर की कालाबाजारी हो रही है। सपा नेता ने कहा कि सिलिंडर वितरण व्यवस्था में गड़बड़ी के खिलाफ सपा कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन