{"_id":"598370da4f1c1bc6758b4625","slug":"shortage-of-cylinders","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू गैस की किल्लत, मची त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू गैस की किल्लत, मची त्राहि-त्राहि
अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज।
Updated Fri, 04 Aug 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र में घरेलू रसोई गैस की किल्लत होने से उपभोक्ता एक सप्ताह से एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर हैं। बृहस्पतिवार को 486 सिलेंडरों से भरे दो वाहन एजेंसी पहुंचे, लेकिन पर्याप्त सिलेंडर न आने से सैकड़ों उपभोक्ताओं को खाली हाथ ही लौटना पड़ा।
नगर में इंडेन गैस एजेंसी के करीब 4200 उपभोक्ता हैं। सिलेंडर की किल्लत के चलते एजेंसी के सामने व बिज्टी चौराहे पर उपभोक्ता रोज सुबह चार बजे से ही सिलेंडरों के साथ लंबी कतार में खड़े हो जाते हैं। सिलेंडर न आने के कारण सुबह से शाम तक इंतजार करने के बाद खाली लौट जाते हैं।
बृहस्पतिवार आठवें दिन लगभग 11 बजे 198 सिलेंडरों से भरा ट्रक पहुंचा तो कतार में लगे उपभोक्ताओं में सिलेंडर लेने की होड़ मच गई। करीब आठ सौ उपभोक्ताओं की दो कतारों में सिलेंडर वितरण के लिए एजेंसी द्वारा सबसे पहले 27 जुलाई की तिथि वाली पर्चियों पर सिलेंडर बांटे गए।
विज्ञापन
दोपहर बाद 288 सिलेंडर लेकर एक और गाड़ी पहुंची, लेकिन 27 जुलाई की बुकिंग के उपभोक्ता ही सिलेंडर ले सके। इसके बाद से अब तक के सभी उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। एजेंसी के प्रबंधक श्याम सिंह खत्री ने बताया कि गुजरात में बाढ़ के कारण हल्द्वानी प्लांट तक गैस नहीं पहुंच पा रही है।
इसके चलते हल्द्वानी से यहां पर्याप्त गैस के सिलेंडर नहीं मिल पा रहे। बताया कि पर्याप्त गैस न आने से होम डिलीवरी की सुविधा भी ठप हो गई है।