फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Short films will be built in the valley

तराई में बनाई जाएंगी लघु फिल्में

Tue, 01 Nov 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Tue, 01 Nov 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
Short films will be built in the valley
हेमंत पांडे - फोटो : file photo

सिने कलाकार एवं उत्तराखंड फिल्म विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष हेमंत पांडे ने सोमवार को उभरते कलाकारों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बीआरसी परिसर में स्थित सृजन पुस्तकालय में पहुंचने पर क्षेत्र के कलाकारों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन


इस दौरान हेमंत पांडे ने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और अभिनय के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा तराई में कलाकारों की कमी नहीं है, आवश्यकता है उन्हें तरासने की। कहा कि तराई में लघु फिल्में बनाई जाएंगी। इसके लिए उनकी सीएम से वार्ता हुई है।
विज्ञापन


रुद्रपुर उत्तराखंड का बॉम्बे है। यहां की लोकेशन फिल्म निर्माण के लिए अच्छी है, क्योंकि यह शहर देश के कई बड़े शहरों से जुड़ा हुआ है। यहां देश विदेश के लोगों का आवागमन भी है। यहां लघु फिल्में बनाकर मुंबई के बड़े निर्माताओं को दिखाकर उन्हें यहां फिल्म निर्माण के लिए आकर्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेमंत ने कहा लघु फिल्में बड़ी फिल्मों का बीज होती हैं, यही फिल्में आगे चलकर बड़ा रूप लेती हैं। पांडे ने कहा उत्तराखंड में वर्षों से कलाकारों की उपेक्षा हो रही थी, अब कलाकारों को कुछ हद तक सम्मान मिल रहा है, इसके सार्थक परिणाम सामने आयेंगे।

उत्तराखंड सरकार द्वारा लाल बत्ती से नवाजे जाने के बावजूद लालबत्ती नहीं लेने के सवाल पर हेमंत पांडे ने कहा अभिनय से उन्हें जो पहचान मिली है, उसके सामने लालबत्ती का सम्मान बहुत छोटा है। वह एक कलाकार के रूप में ही अपनी पहचान बनाये रखना चाहते हैं।


इसी लिए उन्होंने लालबत्ती नहीं ली। उन्होंने कहा अभिनय में रुचि रखने वाले कलाकारों को गाइड करने के लिए वह यहां पहुंचे हैं। भविष्य में भी वह क्षेत्र के कलाकारों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। इस दौरान मनोज अरोरा, नवीन चंद्रा, अनीता, उषा टम्टा, आबिद, प्रेम पंत, विजय विश्वास, नादिर खान, शिवांगी, दिव्यांशी आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed