{"_id":"684c7a96269b51c8bb05e19a","slug":"shopkeepers-have-to-clean-the-drains-themselves-rudrapur-news-c-242-1-shld1004-125922-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: दुकानदारों को खुद करनी पड़ रही नाली की सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: दुकानदारों को खुद करनी पड़ रही नाली की सफाई
Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
दिनेशपुर। वार्ड नंबर पांच स्थित मछली बाजार क्षेत्र में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण दुकानदारों और मोहल्ले के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गंदगी से पटी नालियों से उठ रही दुर्गंध से परेशान दुकानदारों को खुद ही नाली की सफाई करनी पड़ रही है। लोगों का कहना है कि बारिश का मौसम आने वाला है जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। इधर नगर पंचायत के ईओ दीपक शर्मा का कहना है कि मछली मार्केट में अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन