फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shivraj chauhan BJP campaign.

सोनिया, राहुल, प्रियंका और रॉबर्ट कांग्रेस के चार धाम: शिवराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Shivraj chauhan BJP campaign.
बाजपुर में मंडी परिसर में जनसभा को संबोधित करते मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। स? - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर/बाजपुर। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी चार धाम, चार काम का नारा दे रही है। हकीकत यह है कि कांग्रेस पार्टी में ही चार धाम हैं। इनमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा शामिल हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्य सिर्फ भ्रष्टाचार करना है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर शिवराज सिंह चौहान, काशीपुर के विधायक हरभजन सिंह चीमा, भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक सिंह चीमा के जनसंपर्क अभियान के लिए मोहल्ला किला पहुंचे। यहां मुख्य बाजार में जनसंपर्क किया। बाद में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार देश व प्रदेश में विकास कर रही है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के ही लोग कहते हैं कि पार्टी में कुछ मगरमच्छ घुस आए हैं, वही कांग्रेस को खा जाएंगे। भाजपा पांचों राज्यों में शानदार जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

जनसंपर्क के दौरान सुंदर सिंह चौधरी, मोहन बिष्ट, गुरविंदर सिंह चंडोक, अमित भारद्वाज, डॉ. गिरीश तिवारी, रजत सिद्धू, अर्जुन चुंघ, अंकित शर्मा, राजकुमार सेठी, मोनू चौधरी, प्रशांत पंडित, सुशील शर्मा, राबिया बेगम, मंजू यादव आदि मौजूद रहे।

काशीपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए। स?

काशीपुर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए। स?- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed