{"_id":"6a3ed985fd893512bd098f17","slug":"shiva-won-bronze-with-a-total-lift-of-445-kg-kashipur-news-c-235-1-ksp1004-145092-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: ओवरऑल में 445 किग्रा भार उठाकर शिवा ने जीता कांस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: ओवरऑल में 445 किग्रा भार उठाकर शिवा ने जीता कांस्य
Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। हैदराबाद में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में काशीपुर के शिवा कुमार ने कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हैदराबाद (तेलंगाना) में हाल में सब जूनियर-जूनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया।
इसमें काशीपुर स्टेडियम से पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सब जूनियर 53 किग्रा भार वर्ग में शिवा कुमार ने बेंच प्रेस में 92.5 किग्रा, डेड लिफ्ट में 180 किग्रा और स्कॉट में 172.5 किग्रा भार उठाया।
ओवरऑल में 445 किग्रा उठाकर उन्होंने कांस्य पदक हासिल किया। शिवा करीब एक साल से स्टेडियम में कोच जसविंदर कौर जस्सी से पावरलिफ्टिंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
कोच ने बताया कि इससे पहले शिवा आंध्र प्रदेश में आयोजित क्लासिक नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में डेड लिफ्ट में 175 किग्रा उठाकर रजत पदक जीत चुके हैं।
वहीं 74 किग्रा में क्रिश राजपूत, 59 में अर्श सिद्दीकी, 66 किग्रा में मोक्ष चौहान, 105 किग्रा में सादमान अली पदक प्राप्त करने में असफल रहे। उत्तराखंड पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव फैयाज अहमद, डीएसओ जानकी कार्की, कोच जसविंदर कौर जस्सी आदि ने उन्हें बधाई दी है।