फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shiva Saxena Becomes Face of India

पंजाब की शिवा सक्सेना ने जीता फेस ऑफ इंडिया का खिताब

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
Shiva Saxena Becomes Face of India
शिवा सक्सेना - फोटो : KHATIMA
खटीमा। मोनाल वेलफेयर सोसाइटी की ओर से आयोजित ऑनलाइन कंपटीशन में पंजाब की शिवा सक्सेना ने फेस ऑफ इंडिया 2020 का खिताब जीता।
विज्ञापन

मोनाल वेलफेयर सोसायटी की ओर से लॉकडाउन के समय का उपयोग करते हुए एक ऑनलाइन कंपटीशन आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 128 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता चार चक्रों में आयोजित की गई। प्रतियोगिता में मोनाल फेस ऑफ इंडिया का ताज पंजाब की शिवा सक्सेना के सिर सजा। सोसाइटी डायरेक्टर डॉ. नीता सक्सेना ने बताया की शिवा सक्सेना के अतिरिक्त चमोली की माही शाह को फेस ऑफ उत्तराखंड, पटना की खुशबू गुप्ता को बिहार, औरंगाबाद की शिवांशी सक्सेना को फेस ऑफ महाराष्ट्र, रुचिता रावत को दिल्ली, नेहा भंडारी को हरियाणा, उदयपुर की तेजस्विनी को राजस्थान, गाजियाबाद की गीता सैनी को यूपी तथा मिस फ्रेशर मुरादाबाद आकांक्षा भटनागर, मिस पॉपुलर दिल्ली की आस्था ठाकुर, ब्यूटी विद ब्रेन नोएडा की अनीता गोस्वामी, रैंप क्वीन पिथौरागढ़ की मनीषा रावत, फोटो जेनिक फेस काशीपुर की प्रियंका बाटला, मिस परफेक्ट खटीमा की मीतांशी एवं मिस टैलेंटेड देहरादून की आशना नेगी को दिया गया। प्रतियोगिता के ज्यूरी पैनल में डायरेक्टर एंड प्रोड्यूसर माहिर खान, दिल्ली फिल्म प्रोडक्शन योगराज शर्मा, एक्टिव मॉडल निधि वशी तथा विक्की योगी रहे। प्रतियोगिता संचालित कराने में अभय अजय सक्सेना, अमन मारवाड़ी, निविद सक्सेना, हिमांशु गोस्वामी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed