फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shiva devotees arrived with Kanwar from Haridwar

Udham Singh Nagar News: हरिद्वार से कांवड़ लेकर पहुंचे शिवभक्त

Sat, 14 Feb 2026 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sat, 14 Feb 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Shiva devotees arrived with Kanwar from Haridwar
काशीपुर। महाशिवरात्रि महापर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थे पहुंचने शुरू हो गए हैं। हर-हर बम-बम के जयकारों से काशीपुर का वातावरण शिवमय हो गया है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। इस दिन शिवभक्त हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य पर समय से पहुंचने के लिए कदम से कदम मिलाते चल रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं शिवभक्त भोलेनाथ के जायकारों से कांवड़ियों में ऊर्जा का संचार कर रहे थे। शिवभक्तों का यह सैलाब शनिवार की देर शाम तक जारी रहेगा।
शिवभक्तों ने बैलजुड़ी तिराहा, श्मशान घाट शिव मंदिर परिसर, गंगे बाबा मंदिर, घास मंडी, तीर्थ द्रोणासागर परिसर समेत तमाम स्थानों पर कांवड़ियों के लिए भंडारे और ठहरने के साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं के इंतजाम किए हैं। द्रोणा सागर डमरू वाले बाबा मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित विष्णु गोस्वामी, अजय चौहान आदि कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed