फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   shaurya Jagran YatraWill reach Bazpur On second October

Udham Singh Nagar News: दो अक्तूबर को बाजपुर पहुंचेगी शौर्य जागरण यात्रा

Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 11 Sep 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
shaurya Jagran YatraWill reach Bazpur On second October
विहिप की बैठक में शौर्य जागरण यात्रा के स्वागत की बनी रूपरेखा
विज्ञापन

बाजपुर। विश्व हिंदू परिषद की जिला स्तरीय बैठक में दो अक्तूबर को बाजपुर पहुंचने वाली शौर्य जागरण यात्रा के स्वागत की रूपरेखा बनाई गई। सोमवार को चीनी मिल के अतिथि गृह में आयोजित बैठक का शुभारंभ संगठन के प्रांत सह मंत्री धीरेंद्र शर्मा, विभाग संगठन मंत्री उमाकांत, प्रांत मंत्री गोरक्षा विभाग यशपाल राजहंस, विहिप जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश शर्मा, जिला मंत्री हितेश कुमार ने किया।

धीरेंद्र शर्मा और उमाकांत ने कहा कि यात्रा का आयोजन बजरंग दल की ओर से किया जाएगा। यात्रा का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड में प्रत्येक हिंदू के भीतर धार्मिक बिंदुओं के रक्षण के लिए चेतना का जागरण करना है। गोरक्षा विभाग के प्रांत मंत्री यशपाल राजहंस ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा 25 सितंबर को जसपुर, काशीपुर और रामनगर में कोसी नदी पर महाआरती और रात्रि विश्राम हनुमान धाम में होगा। 26 सितंबर सुबह सात बजे हनुमान धाम में महाआरती और दो अक्तूबर को बाजपुर में हिंदू जनसभा का आयोजन रामलीला मैदान में किया जाएगा। वहां पर जिला उपाध्यक्ष सूरज चौधरी, जिला सह संयोजक विशाल दक्ष, जिला सह संयोजक सपन कुमार, विभाग सामाजिक समरसता प्रमुख विजेंद्र सिंह, जिला गोरक्षा प्रमुख अरुण कुमार, बाजपुर नगरीय प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार चंद्रा, नगर संयोजक प्रशांत पांडे, रामनगर प्रखंड अध्यक्ष हृदयेश कुमार आदि थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed