फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Sharad sings Holi songs

स्वरचित पुस्तक की मदद से बैठकी होली गायन परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं शरद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
Sharad sings Holi songs
काशीपुर के होल्यार, शरद पंत। - फोटो : KASHIPUR
बैठकी होली गायन की परंपरा को आगे बढ़ाने और इसकी विस्तृत जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए काशीपुर निवासी एक बैंक प्रबंधक ने स्वरचित पुस्तक का सहारा लिया है। इसके लिए उन्होंने कुमाऊंनी बैठकी होली गीतों का 13 रागों में संग्रह कर पुस्तक प्रकाशित कराई है। वह खुद भी 31 साल से होली गायन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सिंघान मोहल्ला काशीपुर निवासी शरद पंत खटीमा उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हैं। शरद बताते हैं कि उनके पिता स्व. अरविंद पंत काफी पहले से घर पर बैठकी होली आयोजित करते थे। इसमें कई शहरों के होल्यार पहुंचकर वाद्य यंत्रों के साथ होली गायन करते थे। 1974 से उनका रुझान भी होली गायन की तरफ हुआ। 1990 से उन्होंने भी होली गायन की शुरूआत की और मशहूर होल्यार संतसरन माथुर से होली गायन की कैसेट लेकर गायन का अभ्यास किया।
विज्ञापन

बैठकी होली के कार्यक्रमों में जाने से भी उन्हें काफी कुछ सीखने को मिला। 2014 में उन्हें होली गायन के संबंध में एक पुस्तक लिखने का विचार आया जिसके लिए उन्होंने कुमाऊंनी बैठकी होली के गीतों का संग्रह शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए उन्होंने अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, रामनगर आदि स्थानों के होल्यारों से संपर्क किया और एक साल में धमार, यमन, काफी, जंगला काफी, खमाज, सहाना, देस, विहाग, जैजैवंती, पीलू, झिंझौटी, भैरवी और विविध राग में होली गीतों को संकलित कर पुस्तक प्रकाशित कर इसे लोगों में निशुल्क बांटा। उनका कहना है कि इस परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए युवाओं को इसके प्रति जागरूक होना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed