{"_id":"f20697087b45b3c3cf899722932b8544","slug":"sharab-nshae-teaches-at-the-master-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्ाराब के नश्ाे में पढ़ाते हैं गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्ाराब के नश्ाे में पढ़ाते हैं गुरुजी
ब्यूूराे, अमर उजाला, खटीमा।
Updated Thu, 13 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक विद्यालय द्वितीय इस्लाम नगर के शिक्षक द्वारा नशे की हालत में बच्चों को पढ़ाने का अभिभावकों ने तहसील परिसर में प्रदर्शन कर विरोध किया। बाद में एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में अभिभावकों ने नशे की हालत में बच्चों को न पढ़ाने एवं नशेड़ी गुरुजी के विरुद्घ कार्रवाई की मांग की।
अभिभावकों ने एसडीएम को मोबाइल पर गुरुजी के बच्चों के समक्ष लड़खड़ाने के फोटो भी दिखाए। उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग ग्रामीण अभिभावकों की सुनवाई नहीं करता।
विज्ञापन
कई बार शिकायत के बाद भी शराब पीने वाले शिक्षक से निजात नहीं दिलाई जा रही है। ज्ञापन में अभिभावकों ने कहा कि गुरुजी विद्यालय समय में नशे की हालत में रहते हैं और भोजन माता से भी अभद्र व्यवहार करते हैं। उन्होंने बच्चों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ पर अंकुश लगाने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपने वालों में युवक मंगल दल अध्यक्ष नदीम, इमरान सिद्दीकी, वार्ड मेंबर अनीस, सोनू आदि थे।