काशीपुर। स्टेडियम में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता के बालक वर्ग में शांतनु और बालिका वर्ग में शिवानी ने बाजी मारी। मंगलवार को स्टेडियम में अंडर-20 एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी जेपी यादव ने ध्वजारोहण के बाद हरी झंडी दिखाकर किया। सौ मीटर बालक वर्ग में गुरशान सिंह प्रथम, कुनाल भारती दूसरे और मो. इशान तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में निकिता, मोनिका व
प्रियांशी प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में अभिषेक ने बाजी मारी, जबकि रितेश और जतिन क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में शिवानी, आंचल और नंदनी ने जीत दर्ज की। 800 मीटर दौड़ में शांतनु ने विजेता रहे। वहीं पंकज व अभिषेक द्वितीय व तृतीय रहे। बालिका वर्ग में मोनिका, आमना और मुस्कान ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में शांतनु प्रथम, पकंज कुमार द्वितीय और कार्तिक तृतीय रहे। बालिका वर्ग में शिवानी, सुहानी व नेहा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में मो. इशान, भूपेंद्र चौहान, अविनाश सिंह और बालिका वर्ग में नेहा, निकिता कुमारी व प्रियांशी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। शॉट पुट बालक वर्ग में समन्वय यादव, राजकुमार, अमन कुमार और बालिका वर्ग में अमनदीप कौर, गुनगुन कश्यप और आंचल विजयी रही। विजेताओं को विधायक हरभजन सिंह चीमा, मेयर ऊषा चौधरी ने पुरस्कार बांटे। संचालन हॉकी कोच मोहित सिंह ने किया। वहां संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, स्टेडियम प्रभारी मोहित कुमार, बाक्सिंग प्रशिक्षक पूरन चंद्र पांडे, एथेलेटिक्स प्रशिक्षक मो. रफी, राजकुमार सेठी आदि रहे।