Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Shaktifarm Nagar Panchayat President Sumit Mandal joined BJP

Udham Singh Nagar News: भाजपा में शामिल हुए शक्तिफार्म नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल

Tue, 03 Mar 2026 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 03 Mar 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shaktifarm Nagar Panchayat President Sumit Mandal joined BJP
शक्तिफार्म। निर्दलीय चुनाव जीतकर नगर पंचायत अध्यक्ष बने सुमित मंडल समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा और कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सुरेंद्रनगर में होली मिलन के नाम से आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन सुमित मंडल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में जिस गति से विकास कार्य हो रहे हैं उससे प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने सुरेंद्रनगर स्थित तारकेश्वर धाम शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण सहित आधा दर्जन मांगें कैबिनेट मंत्री के समक्ष रखीं। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तारकेश्वर धाम के सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। साथ ही शक्तिफार्म में बाईपास निर्माण, बस अड्डा, मैरिज हॉल आदि मांगो को भी पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री सौरभ ने कहा कि सुमित मंडल के भाजपा में शामिल होने से विकास को और गति मिलेगी। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि क्षेत्र को आगे ले जाने का जो सपना उन्होंने देखा था उसे सौरभ बहुगुणा साकार कर रहे हैं। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष गोविंद तालुकदार, सांसद प्रतिनिधि कार्तिक राय, पूर्व चेयरमैन अजय जायसवाल, विधान सरकार, मयंक अग्रवाल, रामचंद्र राय, तारक मंडल, संजय बाछाड़, जगदीश डालमिया, राजा हलदार, गोविंद पोखरिया, देवाशीष पोद्दार, विक्रम सिंह भंडारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विकास कार्यों का किया लोकार्पण

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व मुख्यमंत्री और नगर पंचायत चेयरमैन सुमित मंडल ने नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर छह में रजत जयंती पार्क समेत लगभग पांच करोड़ की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया।


पूर्व मुख्यमंत्री बोले- नमक का कर्ज अदा करूंगा



पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा कटाक्ष करने से भी नहीं चुके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बहुत मछली खाई पर कभी कांटा लगने नहीं दिया। सुमित के रूप में एक ही कांटा था उसे भी अब निकाल दिया। उन्होंने कहा कि सुमित के घर उनकी माता और अन्य परिजनों के हाथ का नमक खाया है उस नमक का कर्ज जरूर अदा करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed