फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seven Year Jail Term For Three Brothers

Udham Singh Nagar News: तीन सगे भाइयों को सात-सात साल की सजा

Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 05 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Seven Year Jail Term For Three Brothers
न्यायालय ने लगाया 75000 रुपये का जुर्माना
विज्ञापन

रुद्रपुर। साढ़े छह साल पहले हुए जानलेवा हमले के मामले में तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने तीन सगे भाइयों को सात-सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषियों पर 75000 रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की धनराशि में से 50,000 रुपये चोटिल परिवार को बतौर प्रतिकर अदा करने के आदेश दिए हैं।

बाजपुर के ग्राम केलाबंदवारी निवासी हरपाल सिंह ने 18 नवंबर 2016 को तहरीर में कहा था कि उसके चचेरे भाई परविंदर सिंह की गांव में कृषि भूमि है। 15 नवंबर की दोपहर बलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ काका निवासी ग्राम चौखंडी काशीपुर और सुखविंदर सिंह निवासी आवास विकास ने परविंदर के खेत में बोई गेहूं की फसल को जोत दिया था। काका ने डंडा मारकर परविंदर का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया था। मामले की सुनवाई तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा की अदालत में हुई। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण पटवा ने छह गवाह पेश कर दोष सिद्ध कर दिया। न्यायालय ने तीनों को मारपीट के जुर्म में तीन माह के कठोर कारावास और जानलेवा हमले के मामले में सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed