{"_id":"6ab42e2c78dfdf020701aad7","slug":"seva-sankalp-abhiyan-to-begin-on-september-25-rudrapur-news-c-235-1-rdp1011-149245-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 25 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 25 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान
Thu, 24 Sep 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। जिले में 25 सितंबर से 18 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नौ अलग-अलग दिवस में बहुद्देश्यीय शिविर लगाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा।
बीडीओ केके कांडपाल ने बताया कि सुबह 11 बजे से शिविरों में विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर लगाए जाएंगे। पात्र लोगों को योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र और आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मौके पर ही समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा। पहला शिविर 25 सितंबर को जसपुर के भरतपुर गांव में आयोजित होगा। इसके बाद निर्धारित तिथियों पर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। अभियान में विशेष लाभार्थी चयन, चिकित्सा सुविधा, योजनाओं के आवेदन, श्रमिक किट वितरण सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। अंतिम शिविर सात अक्तूबर को बरीराई, गदरपुर में लगाया जाएगा। संवाद