{"_id":"63766f2b4d24b01bc6655b25","slug":"session-started-in-sugar-mill-kashipur-news-hld482350327","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवन-पूजन कर चेन में गन्ना डाल किया पेराई सत्र का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवन-पूजन कर चेन में गन्ना डाल किया पेराई सत्र का शुभारंभ
विज्ञापन
मिल की चेन में गन्ना डालते गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा व पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल। संवा
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जसपुर। नादेही चीनी मिल के पेराई सत्र का उद्घाटन गन्ना मंत्री एवं विधायक ने हवन-पूजन कर गन्ने की चेन में गन्ना डालकर किया।
बृहस्पतिवार को चीनी मिल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा, विधायक आदेश चौहान, गन्ना सचिव विजय कुमार यादव, पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल और क्षेत्र के किसानों ने हवन-पूजन कर गन्ने की चेन में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। सबसे पहले गन्ना तौल कांटे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर पहुंचे कुलदीप प्रधान निवासी जसपुर को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गन्ना मंत्री ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
प्रधान प्रबंधक एवं मिल कर्मियों ने अतिथियों का स्वागत किया।
विधायक आदेश चौहान और पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल ने गन्ना मंत्री से मिल कर्मियों के फिटमेंट एवं मृतक आश्रितों को नौकरी देने, मिल में एथेनॉल प्लांट लगाए जाने मिल का नवीनीकरण कराने की मांग की। पूर्व विधायक ने पशु चिकित्सालय में पशुओं के इलाज के लिए मोबाइल बैन उपलब्ध कराने, महुआ डाबरा के आईटीआई संस्थान का उच्चीकरण कराने की मांग की। गन्ना मंत्री ने इस मामले में जल्द ही कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
गन्ना किसानों की पर्ची पर गन्ना मंत्री ने पांच क्विंटल गन्ने की लिमिट बढ़ाने के निर्देश दिए।
गन्ना मंत्री, विधायक एवं पूर्व विधायक ने अच्छे कार्य के लिए मिल प्रधान प्रबंधक विवेक प्रकाश की तारीफ की। मिल प्रधान प्रबंधक ने बताया कि पेराई लक्ष्य 30 लाख क्विंटल रखा गया है। वहां अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, मनोज पाल, सुल्तान भारती, डॉ. यूनुस चौधरी, सुरेंद्र सिंह, सरवन सिद्धू, विनीत चौहान, ब्रह्मानंद लाहोरी, वीरेंद्र चौहान, तरुण गहलोत, चौधरी किशन चौधरी, प्रमोद द्विवेदी, परमेंद्र सिंह, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत मौजूद रहे।
विज्ञापन
किसानों की समस्या का समय से निस्तारण करें: गन्ना मंत्री
जसपुर। गन्ना मंत्री ने मिल प्रधान प्रबंधक से किसानों की सुविधा के लिए केन यार्ड में आवास गृह, शौचालय, पेयजल आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराने, किसानों की समस्याओं का समय से निस्तारण करने, किसानों की पर्ची की लिमिट बनाए जाने के निर्देश दिए। गन्ना मंत्री ने किसानों से भी मिल प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों की ओर से किसानों को भ्रमित करने के लिए मिल बंद होने, मिल को पीपी मोड पर देने आदि तरह-तरह की चर्चाएं फैलाने का प्रयास किया है। किसान इन चर्चाओं पर विश्वास नहीं करें। प्रदेश की कोई मिल बंद नहीं होने दी जाएगी।
30 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखे मिल प्रबंधन: विधायक
जसपुर। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि वर्ष 2017 के पेराई सत्र में 29 लाख क्विंटल की पेराई की गई थी। बीते पेराई सत्र में 27.65 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। 400 घंटे का ब्रेकडाउन हुआ। मिल और किसानों को भारी हानि हुई। इस पेराई सत्र में मिल प्रबंधन 30 लाख क्विंटल का लक्ष्य रखें।