{"_id":"64f629eed60e7d0d8b035444","slug":"seized-tractor-trolly-stolen-from-custody-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-3399-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: आबकारी के कार्यालय से सीज ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, उसकी जगह पुरानी छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: आबकारी के कार्यालय से सीज ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी, उसकी जगह पुरानी छोड़ी
Tue, 05 Sep 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
अंग्रेजी शराब की 100 पेटियों संग जब्त ट्रैक्टर ट्रॉली से हुआ खेल
रुद्रपुर। छह दिन पहले आबकारी विभाग की ओर से शराब की पेटियों के साथ पकड़ी गई ट्रैक्टर ट्राली को लेकर बड़ा खेल हुआ है। मिलीभगत के चलते शराब के साथ पकड़ी गई नई ट्रैक्टर ट्राली को आबकारी विभाग के कार्यालय से चोरी कर लिया गया और उसके बदले पुरानी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी कर दी गई। विभाग की ओर से पंतनगर थाने में वाहन चोरी की तहरीर दी गई है।
पिछले मंगलवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने गदरपुर के मोतीपुर गांव में अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां लदी ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी थी। टीम ने वाहन सीज कर जिला आबकारी कार्यालय में खड़ा कर दिया था। रविवार की रात शराब तस्करी के शामिल लोगों ने विभागीय मिलीभगत से कार्यालय परिसर में खड़ी ट्रैक्टर ट्राली को वहां से हटा दिया और उसकी जगह पुरानी ट्रैक्टर ट्राली को खड़ा कर दिया। सोमवार की सुबह जब मामले की भनक अधिकारियों को हुई तो खलबली मच गई। जब अधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो पुरानी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी पाई गई। इसके बाद मामले की शिकायत पंतनगर थाने में की गई है।
कोट:
रविवार की रात 8:32 बजे से 8:57 बजे तक यह कार्य किया गया। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इस मामले में दो पूर्व पीआरडी के साथ अन्य की मिलीभगत का अंदेशा है। घटना के समय कार्यालय परिसर के चपरासी को बहकाकर दूसरी जगह ले जाया गया था। सब इंस्पेक्टर खीमानंद शर्मा की ओर से पंतनगर थाने में तहरीर दे दी गई है। -अशोक मिश्रा, जिला आबकारी अधिकारी।