{"_id":"58a89ea04f1c1bab19d8609b","slug":"seeking-extortion-mates-nabbed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दो लाख की रंगदारी मांगने वाले के साथी को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से दो लाख की रंगदारी मांगने वाले के साथी को दबोचा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, काशीपुर।
Updated Sun, 19 Feb 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
काशीपुर। एक महिला ने रिश्ते के देवर पर दो लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया। अन्यथा उसके दो साल के बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले वालों ने रंगदारी मांगने वाले के साथी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कविनगर निवासी महिला जसपुर के इंटर कॉलेज में क्लर्क है। उसने रोते हुए कोतवाल ओमप्रकाश को बताया कि ग्राम बांसखेड़ा निवासी युवक उसका दूर के रिश्ते का देवर लगता है। वह कभी-कभार उनके घर आता था।
विज्ञापन
शनिवार को वह उनके घर आया और उसके छोटे बच्चे को उठाकर बोला कि मुझे दो लाख रुपए दो, नहीं तो बच्चे को जान से मार दूंगा। रुपयों की व्यवस्था करके रखना। फिर रुपए लेने आऊंगा, यह कह कर वह चला गया। उसके साथ मोहल्ले में ही रहने वाला जिला मुरादाबाद यूपी के किसी गांव का निवासी युवक भी आया था। इसलिए महिला ने शोर मचाया तो मोहल्ले वालों ने आरोपी के साथी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए युवक से पूछताछ कर रही है। फिलहाल घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन