फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Seeing the disturbances of the roadways, the DM bifurcated, a fine of 20 thousand

रोडवेज की अव्यवस्थाओं को देखकर बिफरे डीएम, 20 हजार का ठोका जुर्माना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Seeing the disturbances of the roadways, the DM bifurcated, a fine of 20 thousand
रुद्रपुर में रोडवेज परिसर का निरीक्षण करते जिला अधिकारी युगल किशोर पंत। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। डीएम युगल किशोर पन्त ने बस स्टेशन पर गंदगी और अव्यवस्थाएं होेने पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने रोडवेज पर 20 हजार रुपये का जुर्माना ठोक दिया। इसके साथ ही रोडवेज बस स्टेशन परिसर की कैंटीन में फूड सेफ्टी का लाइसेंस नहीं होने व रेट लिस्ट चस्पा न करने पर दुकान बंद करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम युगल किशोर पन्त ने रोडवेज बस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। रोडवेज बस स्टेशन के प्रतीक्षालय में पंखा खराब पड़े थे, इस पर उन्होंने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए पंखे तत्काल सही कराने के निर्देश दिए। भीषण गर्मी में यात्रियों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था न होने पर भी कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने प्राथमिकता से शीतल पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि यात्रियों की यात्रा को सरल व सुखद बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सही की जाएं ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। निर्देशित करते हुए कहा कि सभी दुकानों पर अनिवार्य रूप से रेट लिस्ट चस्पा की जाए ताकि किसी भी दशा में यात्रियों से अधिक धनराशि की वसूली न हो। उन्होंने यात्रियों के बैठने के लिए पर्याप्त मात्रा में कुर्सियां व बैंच लगाने के भी निर्देश दिए। इधर, डीएम पन्त ने अग्रसेन चौक के पास स्थित पार्किंग स्थल का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पार्किंग स्थल निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने व नगर निगम को नाला सही करने के निर्देश दिए। वहीं मानसून सीजन को देखते हुए डीएम ने कल्याणी नदी का भी निरीक्षण किया। वहां एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्र, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी उमा शंकर नेगी, एबी सिद्धार्थ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed