फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM tightened the screws on the officials in the revenue review meeting

Udham Singh Nagar News: एसडीएम ने राजस्व समीक्षा बैठक में अधिकारियों के कसे पेंच

Fri, 16 Jan 2026 01:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 16 Jan 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
SDM tightened the screws on the officials in the revenue review meeting
सितारगंज। राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा प्रक्रिया के तहत राजस्व समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम रविंद्र जुवांठा ने की। बैठक में उप तहसील नानकमत्ता के नायब तहसीलदार, सितारगंज तहसील के तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सितारगंज तहसील परिसर में आयोजित बैठक में राजस्व विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। इसमें कर्मचारियों की स्थिति, अंश निर्धारण, भूमि विवाद, सीलिंग भूमि, अतिक्रमण और जन शिकायतों के निस्तारण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को अंश निर्धारण, खतौनी बनाने के साथ प्रत्येक खातेदार, सह खातेदार के अंश का सटीक उल्लेख करने के निर्देश दिए। साथ ही राजस्व कर्मियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे, फार्मर रजिस्ट्री की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सभी सेवाओं का समयबद्ध निस्तारण करने के साथ विभागीय अधिकारियों से दक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने पर विशेष बल दिया। बैठक में तहसीलदार हिमांशु जोशी, नायब तहसीलदार नरेंद्र गहतोड़ी, पटवारी त्रिलोचन सुयाल, दीपक महर सहित अन्य राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed