फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   SDM lay down in front of the train workers

एसडीएम की गाड़ी के सामने लेट गए मजदूर

Wed, 06 May 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)।
ब्यूरो/अमर उजाला काशीपुर (ऊधमसिंहनगर)। Updated Wed, 06 May 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
SDM lay down in front of the train workers
रेलवे की भूमि में बसे गांव दोहरी परसा से उजाड़े गए मजदूर परिजनों के साथ एसडीएम की गाड़ी के सामने लेट गए। उन्होंने ज्ञापन सौंप एक हफ्ते में आवासीय भूमि नहीं मिलने पर मवेशियों को एसडीएम कार्यालय परिसर में बांधने और आत्मदाह जैसा कदम उठाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

रेलवे कालोनी दोहरी परसा के लगभग 16 परिवारों की महिला-पुरुषों और बच्चों ने गाड़ी में बैठ कर कहीं जा रहे एसडीएम पीएस राणा को रोक कर ज्ञापन देना चाहा, लेकिन एसडीएम कहीं जाकर लौटाने की बात कहकर गाड़ी में बैठने लगे। इसी दौरान महिलाएं, बच्चे दौड़ कर गेट पर गए और एसडीएम की गाड़ी पहुंचने तक रास्ते में लेट गए। तब एसडीएम ने वहां पहुंचकर उन्हें उठाया और ज्ञापन सिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा है कि उनके 16 परिवारों के घर उजाड़े गए हैं। उनको ग्राम पंचायत की भूमि पर आवासीय पट्टे दिए जाएं। एक सप्ताह तक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर सुखपाल सिंह राणा, रुपवती, ओमवती, हरपाल, मनोज कुमार, सेवाराम, प्रेमपाल, राजीव राना, अजय मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed