{"_id":"5e7a3a068ebc3e6fe909900a","slug":"sdm-asks-for-cooperation-kashipur-news-hld378296799","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से निपटने को एसडीएम ने मांगा पार्षदों से सहयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से निपटने को एसडीएम ने मांगा पार्षदों से सहयोग
विज्ञापन
बाजपुर मुख्य मार्ग बाइक सवार पर लाठी फटकारती पुलिस।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमण के चलते लॉक डाउन के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं के समाधान के लिए एसडीएम ने नगरायुक्त, मेयर और पार्षदों के साथ चर्चा की। बैठक में शासन से प्राप्त होने वाले निर्देशों के अनुपालन में पार्षदों का सहयोग लेने के लिए परस्पर समन्वय बनाए रखने पर सहमति बनी।
नगर निगम सभागार में हुई बैठक में कहा गया कि पार्षद अपने-अपने वार्डों में सामाजिक दूरी बनाए रखने के संबंध में लोगों को जागरूक करें। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि रोजमर्रा की जरूरतों की किट तैयार कराकर निर्धारित मूल्यों पर होम डिलवरी कराने की व्यवस्था करें ताकि लोग अपने घरों से कम निकले।
तय किया गया कि प्रतिदिन दोपहर 12 बजे निगम में परिस्थितियों की समीक्षा की जाए। इस दौरान होने वाले निर्णयों से पार्षद गुर विंदर सिंह चंडोक अन्य पार्षदों से साझा करेंगे।
विज्ञापन
पार्षद फिरोज अहमद ने लॉकडाउन के चलते आपात सेवाओं में सहयोग के लिए पार्षदों को कर्फ्यू पास भी जारी किए जाने की मांग रखी। बैठक में एसडीएम सुंदर सिंह, मेयर ऊषा चौधरी, नगरायुक्त प्रकाश चंद्र आर्य, पार्षद अनिल कुमार, अनीता कांबोज आदि थे।
इधर, जसपुर में एसडीएम सुंदर सिंह ने पालिका सभागार में सभासदों उद्योग व्यापार मंडल के सदस्यों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी करने वालों और अफवाह फैलाने वालों की सूचना प्रशासन को दें। बताया कि जनता को निर्धारित शुल्क पर राशन आवश्यक वस्तुओं को उनके घर पर ही उपलब्ध कराया जाएगा। इधर, सुल्तानपुर पट्टी में कोरोना वायरस को लेकर नगर पंचायत कार्यालय पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी और व्यापार मंडल की बैठक हुई।
तहसील में स्थापित होगा कंट्रोल रूम
काशीपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति पर नजर रखने के लिए तहसील में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यहीं से आपात ड्यूटियां लगाई जाएंगी। किसी भी तरह की आपात सूचना मिलने पर संबंधित विभाग के कर्मियों को अलर्ट किया जाएगा। एसडीएम सुंदर सिंह ने बताया कि श्रमिकों के खानपान आदि का जिम्मा उन फैक्ट्रियों के प्रबंधकों को उठाना होगा, जहां वह काम कर रहे हैं।
नवनियुक्त एमएनए ने संभाला पदभार
काशीपुर। बाजपुर चीनी मिल के महाप्रबंधक प्रकाश चंद्र आर्य ने काशीपुर नगर निगम के आयुक्त का पदभार ग्रहण कर लिया है। नवांगतुक एमएनए ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को सुरक्षा के सभी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उनके लिए पीपीके किट भी मंगाई जा रही है। निगम के हर क्षेत्र को सैनिटाइज करने के साथ सफाई का कार्य युद्धस्तर पर चलाया जाएगा। कीटनाशक के छिड़काव के लिए निगम के पास 10 टैंकर और 10 मशीनें उपलब्ध हैं।
बंदी में दुकानें खोलने पर पांच दुकानदार गिरफ्तार
काशीपुर। लॉक डाउन की अवधि में छूट के बाद बाजार खाली कराने के लिए पुलिस को सख्ती दिखानी पड़ी। समय पर दुकानें बंद न करने पर पुलिस ने पांच दुकानदारों को गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में लिखित माफी मांगने पर पुलिस ने जुर्माना वसूलकर उन्हें छोड़ दिया। वहीं, अल्ली खां में लोगों को घरों में भेजने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
अघोषित कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर आईटीआई पुलिस ने पांच बड़े वाहनों समेत 40 से अधिक वाहनों का चालान किया। सीपीयू की टीम ने 26 वाहनों का चालान किया जबकि दो वाहन सीज किए गए। वहीं, काशीपुर पुलिस ने 6 वाहनो के चालान काटे। लॉक डाउन में छूट की मियाद गुजर जाने के बाद भी दुकानें खुली रखने पर आईटीआई थाना पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया। वहीं, काशीपुर पुलिस ने भी एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इन सभी से जुर्माना वसूल कर उन्हें छोड़ दिया गया। इधर, बाजपुर में चार व्यापारियों का पुलिस एक्ट में चालान किया। संवाद
नौ परिवारों को किया क्वांरटीन
काशीपुर। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत ने बताया कि सऊदी अरब, दुबई और कनाडा से आए बांसखेड़ा, मानपुर रोड, रजपुरा रानी में नौ परिवारों को क्वांरटीन किया गया है। दो से तीन अप्रैल तक का नोटिस चस्पा कर घर से बाहर नहीं निकलने की हिदायत दी गई है। केरल से पहुंचे पैगा निवासी तीन लोगों की स्क्रीनिंग की गई।

बाजपुर में फल खरीदते लोग।- फोटो : BAZPUR

बाजपुर व्यापार मंडल की ओर से घरेलू सामान से भरे दो वाहन।- फोटो : BAZPUR

काशीपुर नगर निगम में पार्षदों की बैठक लेते एसडीएम। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR