{"_id":"6557b07ef41a2d17a10268d4","slug":"scholarship-for-bangali-students-in-usnagar-rudrapur-news-c-242-1-shld1029-5724-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: छह साल बाद बंगाली मूल के छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: छह साल बाद बंगाली मूल के छात्रों को मिलेगी आर्थिक सहायता
Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। जिले के बंगाली मूल के विद्यार्थियों को अब पढ़ाई के लिए आर्थिक संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। समाज कल्याण विभाग की ओर से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद दी जाएगी। 2017 के बाद से अब दोबारा बंगाली मूल के विद्यार्थियों की मदद का जिम्मा समाज कल्याण ने उठा लिया है।
दिनेशपुर-शक्तिफार्म में बंगाली समुदाय के कई परिवार रहते हैं। इसी तरह जिलेभर में बंगाली समुदाय के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए समाज कल्याण विभाग कॉरपस फंड से मदद करेगा। दिनेशपुर-शक्तिफार्म बंगाली मूल की योजना के लिए विभाग के पास एक करोड़ रुपये कॉरपस फंड है, इसी तरह गुरु चांद ठाकुर स्मृति कोष में दो करोड़ रुपये का कॉरपस फंड मौजूद है।
बैंक में पड़े इस फंड से मिलने वाले ब्याज की राशि से विद्यार्थियों की मदद की जाएगी। समाज कल्याण विभाग की ओर से वर्ष 2017 तक बंगाली मूल के विद्यार्थियों की आर्थिक सहायता के लिए मदद की गई थी। फिर उसके बाद विभाग की ओर से इस योजना में कोई कार्य नहीं किया गया। छह साल बाद जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से अब दोबारा इस योजना को शुरू किया जा रहा है। डीएम उदयराज सिंह की ओर से बंगाली मूल के विद्यार्थियों की मदद के लिए फाइल में हस्ताक्षर भी किए गए हैं।
विज्ञापन
वर्षों पहले योजना का लाभ लेने के लिए वार्षिक आय 50 हजार रुपये हुआ करती थी, अब अधिकतम वार्षिक आय ढाई लाख रुपये कर दी गई है। बताया कि जिला स्तरीय समिति की ओर से तय किया जाएगा कि विद्यार्थियों को किस प्रकार रुपये दिए जाएंगे, शासन की ओर से उपाध्यक्ष और सदस्य का भी चुनाव किया जाना है। -अमन अनिरुद्ध, जिला समाज कल्याण अधिकारी